Breaking News

WPL 2023 Auction मुंबई में आज, 409 खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला, जानें कब शुरू होगी नीलामी

महिला क्रिकेट और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन काफी अहम है क्योंकि मुंबई में आज महिला क्रिकेट के इतिहास में काफी खास होने वाला है। काफी लंबे इंतजार के बाद 13 फरवरी को मुंबई में दोपहर 2.30 पहली बार महिला प्रीमियर लीग यानी महिला आईपीएल के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। मुंबई में होने वाले मेगा ऑक्शन में कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान देश विदेश की कुल 409 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला किया जाएगा।

बता दें कि 409 खिलाड़ियों में से कुल 90 खिलाड़ियों को ही पांच टीमें मिलकर खरीद सकेंगी। यानी हर टीम के पास अधिकतम 18 खिलाड़ियों को खरीदने का मौका होगा। हालांकि हर टीम के लिए कम से कम 15 खिलाड़ियों को खरीदना आवश्यक है। भारत में हो रही महिला प्रीमियर लीग महिला क्रिकेट के इतिहास में काफी अहम कड़ी साबित होगी। दुनिया भर में बीते कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट ने दमादर वृद्धि की है। महिला क्रिकेट को ना सिर्फ पहचान मिली है बल्कि लोगों में भी इसके प्रति काफी सम्मान पैदा हुआ है।

– जानकारी के मुताबिक महिला प्रीमियर लीग में कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु, गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स की टीमें शामिल है। इस टूर्नामेंट में हर टीम को 12-12 करोड़ रुपये खिलाड़ियों को खरीदने के लिए दिए जाएंगे।

– महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में कुल 409 खिलाड़ी बोली लगाने के लिए उपलब्ध है। इसमें 202 कैप्ड खिलाड़ी और 199 अनकैप्ड खिलाड़ी है। खिलाड़ियों में 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी है। बता दें कि भारत के अलावा सबसे अधिक खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया (28) और इंग्लैड (27) की टीम से है।

– जानकारी के मुताबिक महिला प्रीमियर लीग में 24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। 30 खिलाड़ियों की प्राइस 40 लाख और 30 लाख है। अनकैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइस 10-20 लाख रुपये रखी गई है।

– टूर्नामेंट के लिए स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिगेज़, दीप्ति शर्मा जैसे खिलाड़ियों के नामों पर नजर होगी। इन खिलाड़ियों पर अधिक दाम पर बोली लगने की संभावना है। महिला प्रीमियर लीग के लिए ऑस्ट्रेलिया की एलिसा पेरी, मेग लैनिंग, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, इंग्लैंड की सोफी एलिस्टोन जैसे खिलाड़ियों पर भी पैसों की बरसात होने की संभावना है। 

– उम्मीद है कि मौजूदा भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की सदस्यों की नीलामी में सबसे ज्यादा मांग होगी। फ्रेंचाइजी के मुताबिक स्मृति, शेफाली, हरमनप्रीत और आल रांउडर दीप्ति शर्मा के 1.25 करोड़ से दो करोड़ रूपये के बीच की राशि हासिल करने की उम्मीद है। बिग हिटर ऋचा घोष और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को लेकर भी बोली लगाने वालों के बीच काफी दिलचस्पी होगी। ऐसा ही कुछ राजेश्वरी गायकवाड़ और राधा यादव जैसी स्पिनरों तथा मेघना सिंह और शिखा पांडे जैसी तेज गेंदबाजों का लेकर होगा। विदेशी टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को भी नीलामी में अच्छी राशि मिल सकती है। 

Loading

Back
Messenger