16 total views , 1 views today
WPL 2023: Mumbai Indians के फैंस को मिली खुशखबरी, इस अंदाज में दिखेगी टीम

महिला प्रीमियर लीग 2023 के पहले सत्र की शुरुआत के लिए क्रिकेट फैंस काफी इंतजार कर रहे है। चार मार्स से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए पहले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी जर्सी का भी ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर जर्सी का अनावरण किया है। महिलाओं की जर्सी पुरुषों की जर्सी के समान दिखती है।
महिलाओं की जर्सी पुरुषों की तरह नीली थीम पर है, जिसमें सुनहरा रंग भी उपयोग किया गया है। इस जर्सी का अनावरण करते हुए ट्वीट किया गया कि ये सूरज, समुद्र और निली-सुनहरी मुंबई के लिए। हमारी पहली मुंबई की जर्सी।
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत गुजरात जायंट्स के खिलाफ करेगी। बता दें कि मुंबई की टीम के कोचिंग स्टाप में शार्लेट एडवर्ड्स (हेड कोच), झूलन गोस्वामी (मेंटर और बॉलिंग कोच), देविका पलशिकार (बल्लेबाजी कोच) के तौर पर शामिल है।
बता दें कि टूर्नामेंट का पहला सीजन पांच टीमों के साथ शुरू हो रहा है। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स शामिल है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए निलामी भी धमाकेदार हुई थी, जिसमें स्मृति मंधामा सर्वाधिक महंगी खिलाड़ी के तौर पर बिकी थी।
बता दें कि मुंबई की टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को 1.8 करोड़ रुपये की कीमत में शामिल किया है। माना जा रहा है कि मुंबई की टीम के पास कई दमदार खिलाड़ी है। पहले टूर्नामेंट में मुंबई मजबूत टीम के तौर पर सामने आ सकती है। मुंबई की टीम में वेस्टइंडीज की धुआंधार ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज भी है, जिससे टीम काफी दमदार होगी।
ये है मुंबई की टीम
हरमनप्रीत कौर, नताली सीवर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर,धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेली मैथ्यूज, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिंतमणि कलिता, नीलम बिष्ट