Breaking News

WPL 2024: डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन का शेड्यूल हुआ जारी, पहला मैच में मुंबई-दिल्ली की भिड़ंत, देखें पूरी डिटेल्स

 महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन शुरू होने वाला है। जिसके शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरुआती मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। पहला मुकाबला 23 फरवरी को खेला जाएगा जबकि फाइनल 17 मार्च को दिल्ली में होगा। 

पूरा टूर्नामेंट का आयोजन बेंगलुरू और दिल्ली में किया जाएगा। यहां अरुण जेटली स्टेडियम 15 और 17 मार्च को क्रमशः एलिमिनेटर और फाइनल की मेजबानी करेगा। वहीं सभी मैच शाम 7.30 बजे शुरू होंगे।

पिछले सीजन की तरह, डब्ल्यूपीएल में कोई होम-अवे फॉर्मेट नहीं होगा। WPL 2024 पिछले सीजन की तर्ज पर ही खेला जाएगा। इसमें लीग राउंड में टॉप 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 15 मार्च को एलिमिनेटर खेलेंगी।

 

इस साल डब्ल्यूपीएल में कुल 22 मैच होंगे और शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जाएगी जबकि एलिमिनेटर में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम भिड़ेंगी।

वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने पिछले साल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर पहले डब्ल्यूपीएल का खिताब जीता था।

कार्यक्रम इस प्रकार है:


23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में


24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरू में


25 फरवरी- गुजरात जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरू में


26 फरवरी- यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में


27 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम गुजरात जाइंट्स, बेंगलुरू में


28 फरवरी – मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरू में


29 फरवरी – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में


1 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जाइंट्स, बेंगलुरू में


2 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम मुंबई इंडियन्स, बेंगलुरू में

3 मार्च- गुजरात जाइंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरू में


4  मार्च – यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, बेंगलुरू में

5 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली में

 6 मार्च – गुजरात जाइंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में

7 मार्च – यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली में

8 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली में

9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली में


10 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में


11 मार्च – गुजरात जाइंट्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली में

12 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, दिल्ली में

13 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, दिल्ली में


15 मार्च- दिल्ली में एलिमिनेटर
17 मार्च – दिल्ली में फाइनल

Loading

Back
Messenger