Breaking News

WPL Auction में लगेगी महिला खिलाड़ियों पर बोली, जानें सभी टीमों के पर्स में कितना बैलेंस?

आज विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों के नाम की बोली लगेगी। इसके लिए सभी 5 फ्रेंचाइजी अपनी पसंद की खिलाड़ी को खरीदने के लिए जी जान लगा देंगी। ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे मुंबई में शुरू होगी। लेकिन उससे पहले जानें सभी टीमों के पास पर्स में कितना पैसा शेष है।
महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसा गुजरात जायंट्स के पास है। सबसे अधिकतम प्लेयर्स भी वही खरीद सकती है। आपको बता दें कि, प्रीमियर लीग की एक टीम में ज्यादातर 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के पास अभी कुल खिलाड़ियों की संख्या 15 हैं तो वह ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा 3 खिलाड़ी ही खरीद सकती है। 
महिला प्रीमियर लीग 2024 की सभी टीमें
दिल्ली कैपिटल्स
गुजरात जायंट्स
मुंबई इंडियंस
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
यूपी वॉरियर्स
टीम के पास कितना पैसा?
दिल्ली कैपिटल्स
कुल खिलाड़ी- 15
विदेशी खिलाड़ी-5
ज्यादा से ज्यादा 3 खिलाड़ी खरीद सकते हैं
पर्स बैलेंस- 2 करोड़ 25 लाख
गुजरात जायंट्स
कुल खिलाड़ी- 8
विदेशी खिलाड़ी-3
ज्यादा से ज्यादा 10 खिलाड़ी खरीद सकते हैं
पर्स बैलेंस- 5 करोड़ 95 लाख
मुंबई इंडियंस
कुल खिलाड़ी- 13
विदेशी खिलाड़ी-5
ज्यादा से ज्यादा 5खिलाड़ी खरीद सकते हैं
पर्स बैलेंस- 2 करोड़ 10 लाख
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
कुल खिलाड़ी- 11
विदेशी खिलाड़ी-3
ज्यादा से ज्यादा 7 खिलाड़ी खरीद सकते हैं
पर्स बैलेंस- 3 करोड़ 35 लाख
यूपी वॉरियर्स
कुल खिलाड़ी- 13
विदेशी खिलाड़ी-5
ज्यादा से ज्यादा 5 खिलाड़ी खरीद सकते हैं
पर्स बैलेंस- 4 करोड़ रुपये
बता दें कि, डब्ल्यूपीएल का दूसरा सीजन फरवरी से खेले जाने की संभावना है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ये फरवरी-मार्च विंडो में ही आयोजित होगा। मार्च के बीच या इस महीने के आखिरी हफ्ते में तो आईपीएल शुरू हो जाएंगे।

Loading

Back
Messenger