Breaking News

WPL Auction 2024: 9 दिसंबर को डब्ल्यूपीएल नीलामी का आयोजन, जानें कब, कहां और कैसे देखें पूरा ऑक्शन

महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन की नीलामी शनिवार 9 दिसंबर को मुंबई में होगी। वहीं इस बार नीलामी में कुल 165 खिलाड़ियों की बोली लगेगी जिसमें 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगी। इन 61 विदेशी खिलाड़ियों में 15 एसोसिएट नेशन की प्लेयर्स होंगी। WPL 2024 का आगाज अगले साल फरवरी मार्च में होने की संभावनाएं हैं, हालांकि अभी तक अधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। 
नीलामी के बाद बीसीसीआई जल्द इसका भी ऐलान करेगा। नीलामी में शामिल 5 टीमों- दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वारियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास कुल 30 स्लॉट खाली हैं। जिसमें 9 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के हैं। 
अब देखने वाली बात ये होगी कि इन 165 खिलाड़ियों में से किन 30 प्लेयर्स की किस्मत चमकती है। आइए डब्ल्यूपीएल ऑक्शन से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं। 
WPL Auction 2024 कब और कहां होगा?
महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन 2024 शनिवार 9 दिसंबर को मुंबई में होगा।
WPL Auction 2024 कितने बजे शुरू होगा।
महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन 2024 भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।
WPL Auction 2024 को टीवी पर कैसे देखें लाइव?
महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन 2024 का लाइव प्रसारण टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के सभी चैनलों के साथ कलर्स सिनेप्लेक्स पर हिंदी भाषा में होगा।
WPL Auction 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाउन कैसे देखें?
महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। 
WPL Auction 2024 में कितने खिलाड़ियों की बोली लगेगी?
महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन 2024 में इस बार कुल 165 खिलाड़ियों की बोली लगेगी जिसमें 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगी। 

Loading

Back
Messenger