Breaking News

IND vs NZ Final मैच में इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ नजर आए युजवेंद्र चहल, फैंस ने लिए मजे

टीम इंडिया के गेंदबाज युजवेंद्र चहल लंबे समय से अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा के साथ अलगाव की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। साथ ही ये भी कहा गया  कि दोनों का तलाक हो गया है। अब एक बार फिर चहल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, युजवेंद्र चहल दुबई में हैं जहां वो इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल मैच देख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल दिखाई दी। 

तलाक की खबरों के बीच चहल और धनाश्री ने कभी भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा। हालांकि, ये लगभग तय है कि चहल और धनाश्री का तलाक होने वाला है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इसी बीच युजवेंद्र चहल को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में स्पॉट किया गया। इस दौरान खास बात ये थी कि उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आईं। 

 चहल का मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा जाना फैंस के लिए एक पहली बन गया है। सोशल मीडिया पर फैंस चहल के वीडियो को देखकर जमकर मजे ले रहे हैं। 

वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस मिस्ट्री गर्ल को आरजे महविश बता रहे हैं। वहीं आरजे महविश चहल के साथ पहले भी पिछले साल क्रिसमस के दौरान नजर आई थीं। लेकिन उस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर सफाई भी दी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था कि, कुछ आर्टिकल और रूमर्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। ये देखना वाकई मजेदार है कि ये अफवाहें कितनी निराधार हैं। अगर आप दूसरे जेंडर के किसी व्यक्ति के साथ देखे जाते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि आप उसे डेट कर रहे हैं। वह आपके दोस्त भी हो सकते हैं। मुझे माफ करें, ये कैसा साल है और आप सभी कितने लोगों को डेट कर रहे हैं? 

Loading

Back
Messenger