MI vs RCB: आरसीबी के खिलाफ रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं ? हेड कोच ने दिया जवाब

मुंबई इंडियंस के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा पर बड़ा अपडेट मिला है। रोहित आईपीएल 2025 में मुंबई के पिछले मैच में चोट के कारण से नहीं खेल पाए थे। रोहित को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आराम दिया गया था। अब टीम का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से है। रोहित इस मैच में खेल सकते हैं। मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने रोहित के मामले पर अपडेट दिया है।
पत्रकार देवेंद्र पांडे ने एक्स पर इसे लेकर जानकारी दी। जहां मुंबई इंडियंस के हेड कोच जयवर्धने ने कहा कि, रोहित अच्छी कंडीशन में लग रहे हैं। वे प्रैक्टिस कर करेंगे। रोहित लखनऊ के खिलाफ नहीं खेल पाए ते। वे प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। रोहित के घुटने में चोट लगी थी। लेकिन वे अब आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। मुंबई और आरसीबी का सोमवार को सामना होगा।
मुंबई की प्लेइंग इलेवन में अगर रोहित की वापसी हुई तो एक खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है। मुंबई राज बावा या विल जैक्स को ब्रेक दे सकती है। विल जैक्स ने इस सीजन में अभी तक तीन मैच खेले हैं। लेकिन वे इस दौरान कुछ खास नहीं कर पाए हैं। जैक्स लखनऊ के खिलाफ भी महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, अभी तक रोहित या टीम की प्लेइंग इलेवन के मामले पर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।