Breaking News

देश को मिलने जा रही 5वीं वंदे भारत ट्रेन, 11 नवंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, इन दो शहरों की दूरी होगी कम

देश को पांचवी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यात्रियों के आरामदेह सफर को लेकर भारतीय रेल लगातार अपनी प्रतिबद्धता दिखा रहा है। इन सब के बीच देश की हाई स्पीड सुविधा वाली वंदे भारत ट्रेन अब दक्षिण भारत में को भी मिलने वाली है। इसको लेकर आज चेन्नई और मैसूर के बीच ट्रेन का ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को देश की पांचवी वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी रूट पर चली थी। इसके बाद दूसरी ट्रेन को दिल्ली से कटरा के रूट पर चलाया गया था। 
 

हाल में ही गुजरात और मुंबई के बीच तीसरे वंदे भारत ट्रेन को चलाई गई। जबकि चौथी ट्रेन दिल्ली से हिमाचल के बीच है। अब चेन्नई और मैसूर के बीच पांचवी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। पहली बार देश में 15 फरवरी 2019 को बंदे भारत को हरी झंडी दिखाई गई थी। वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें जीपीएस आधारित सूचना के अलावा सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध है। 
 

हाल के दो वंदे भारत ट्रेन और अधिक नई खूबियों के साथ आए हैं। यह ट्रेन बेंगलुरु होते हुए चेन्नई और मैसूर के बीच चलेगी। दोनों स्टेशन के बीच की दूरी लगभग 483 किलोमीटर है। यह ट्रेन 6 घंटे 40 मिनट का समय लेगी। मिली जानकारी के मुताबिक चेन्नई रेलवे स्टेशन से 5:50 पर वंदे भारत ट्रेन रवाना होगी। 10:25 पर बेंगलुरु सिटी जंक्शन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट रुकने के बाद 10:30 पर मैसूर के लिए रवाना होगी। 12:30 पर यह मैसूर पहुंचेगी। वापसी के लिए 13:05 पर यह मैसूर से चेन्नई के लिए रवाना होगी। 14:55 में बेंगलुरु पहुंचेगी। 19:35 पर यह ट्रेन चेन्नई पहुंचेगी। 

Loading

Back
Messenger