Breaking News

Himachal Pradesh के मंडी में 61.2 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद, दो लोग गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर कस्बे में करीब 61.2 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया और इस मामले में पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने अलसू चौक पर एक जांच चौकी स्थापित की थी।
उसने बताया कि जांच के दौरान एक वाहन को रोका गया जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ मिला।
पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार दो लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी पहचान मोगा निवासी कुलदीप सिंह तथा लुधियाना निवासी रामपाल के रूप में हुई है।

मंडी की पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

Loading

Back
Messenger