Breaking News

Balwant Singh को साढौरा विधानसभा क्षेत्र से BJP प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 67 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए भाजपा हाईकमान द्वारा साढौरा से चौधरी बलवंत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनके भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा विधानसभा क्षेत्र के लोगों में भी खुशी की लहर है। इसके उपलक्ष्य में बलवंत सिंह के भोगपुर स्थित आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने चौधरी बलवंत को बधाई देने के अलावा भारी मतों से जिताकर विधानसभा में पहुंचाने की बात कही है। भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह ने कहा कि हरियाणा में चुनाव का बिगुल बज चुका है और आगामी 5 अक्टूबर तक उत्साहपूर्वक भाजपा की योजनाओं और नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। 
उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जो राष्ट्रहित, सर्वोपरि धर्म को मानते हुए कार्य कर रही है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं और देशहित में विकसित भारत संकल्प भाजपा के साथ जुड़कर अपनी सदस्यता सुनिश्चित कर सकते हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर तक हमें बिना रुके बिना थके भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार पूरे उत्साह से करना है। 
इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनता के हित में किए जा रहे कार्यों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्यकत्ताओं से आह्वान किया। भाजपा की नीतियों से एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सशक्त सरकार बनने जा रही है। चौधरी बलवंत सिंह ने विधानसभा चुनाव 2024 का टिकट मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली सहित कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा क्षेत्र से सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

Loading

Back
Messenger