Breaking News

Delhi MCD Elections के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी ने दिया नया नारा, ‘अच्छे होंगे 5 साल, MCD में भी केजरीवाल’

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान की गिनती शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी को शुरुआती रूझान में बढ़त मिलती दिख रही है। आम आदमी पार्टी ने चुनाव के नतीजों के आने से पहले नया नारा दिया है। 
 
आम आदमी पार्टी के मुताबिक नया नारा है, ‘अच्छे होंगे 5 साल, MCD में भी केजरीवाल’। आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर नारे लिखे गए ये पोस्टर लगाए गए हैं। बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिखा है। एग्जिट पोल के आधार पर आम आदमी पार्टी के दफ्तर में उत्सव और खुशी का मौहाल बना हुआ है।
 
केजरीवाल ने दी थी बधाई
एग्जिट पोल में आए नतीजों के आधार पर आम आदमी पार्टी ने छह दिसंबर को दिल्लीवासियों को बधाई दीथी। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालियों को शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने का था कि दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं। मैं इन एग्जिट पोल के नतीजों को देख रहा था। आंकड़े आम आदमी पार्टी के समर्थन में हैं मगर अंतिम नतीजे आने तक इंतजार करेंगे।
 
ये रहा था एग्जिट पोल का नतीजा
आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 149-171 सीटें मिल रही है। बीजेपी की झोली में 69 से 91 सीटें जा सकती है। एग्जिट पोल के नतीजों के आधार पर आम आदमी पार्टी के दफ्तर को सजाया गया है। पार्टी दफ्तर को गुब्बारों से सजाया गया है। पार्टी कार्यकर्ता सुबह से ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर जुटने शुरू हो गए है।
 
1349 उम्मीदवार हैं चुनाव मैदान में
इस बार दिल्ली नगर निगम के चुनाव में 1349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इन सभी की किस्मत का फैसला आज आने वाला है। नतीजों के शुरुआती रूझान में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इस वर्ष चुनावों की बात की जाए तो दिल्ली के 250 वार्डों में 50.47 प्रतिशत मतदान हुआ था जो कि वर्ष 2017 के मुकाबले तीन फीसदी कम था। 

Loading

Back
Messenger