एशिया का सबसे बड़े एयर-शो यानी एयरो इंडिया 2025 की आज से बेंगलुरु में शुरुआत हो रही है। जिसका उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। अमेरिका और रूस जैसे दो बड़े देशों के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट पहली बार एयर-शो में दिखेंगे। रूस का सुखोई-57 (Su-57) फाइटर एयरक्राफ्ट भी एयर-शो में शामिल किया गया है। रूस के सुखोई-57 के साथ ही अमेरिका का F-35 को भी एयरो इंडिया में जगह दी गई है। यह शो 10-14 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन एयरो इंडिया में भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट 13 अलग अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरेंग।
इस शो में एक फॉर्मेशन का होगा, जिसमें खुद वायुसेना प्रमुख उड़ान भरेंगे। जिसमें एक राफेल जेट और दो सुखोई फाइटर जेट शामिल होंगे। इस फॉर्मेशन को महिला फाइटर पायलट फ्लाई करेंगी। रविवार को एयरफोर्स चीफ और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने येलहंका एयरफोर्स स्टेशन से LCA तेजस में उड़ान भरी थी। पिछले एयरो इंडिया 2023 में कुल 67 फ्लाईंग डिस्प्ले थे, इस बार 70 से ज्यादा फ्लाईंग डिस्प्ले होंगे। पिछली बार 23 स्टेटिक डिस्प्ले थे, इस बार 30 से ज्यादा होंगे। डिफेंस मिनिस्टर्स कॉन्क्लेव में 80 से ज्यादा देशों की हिस्सेदारी होगी, जिसमें 26 देशों के डिफेंस मिनिस्टर खुद शामिल होंगे।
जानिए कब-कहां और कैसे लाइव देखें यह शो ?
भारतीयों के लिए एयरो इंडिया 2025 की टिकट 2500 हजार रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही बिजनेस पास के लिए पांच हजार रुपये चुकाने होंगे। इसी तर्ज पर विदेशी लोग 50 अमेरिकी डॉलर का भुगतान कर बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 का लुफ्त उठा सकते हैं। एयर-शो का आयोजन इन 5 दिनों के दौरान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। टिकट की बुकिंग एयरो इंडिया की वेबसाइट ataeroindia.gov.in. के माध्यम से की जा सकती है। 10 से 12 फरवरी यानी पहले तीन दिन बिजनेस विजिटर के लिए एयर-शोर उपलब्ध रहेगा। इसके बाद 13 और 14 फरवरी को इसे आम लोगों के लिए एयरो इंडिया 2025 खोल दिया जाएगा। एयर-शो की लोकेशन बेंगलुरू शहर से लगभग 25 किमी दूर केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित है।