Breaking News

Punjab: पार्टी अलग लेकिन काम एक, आखिर भाजपा ने सुनील जाखड़ को ही क्यों सौंपी पंजाब की कमान

भाजपा 2024 चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में आज 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सुनील जाखड़ को बड़ा इनाम दिया गया है। सुनील जाखड़ को भाजपा ने पंजाब का प्रवेश अध्यक्ष बनाया है। कहीं ना कहीं कांग्रेस छोड़कर आने वाले जाखड़ के लिए यह बड़ा इनाम है। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि आखिर सुनील जाखड़ को ही भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष क्यों बनाया? सुनील जाखड़ अभी कुछ महीने पहले ही भाजपा में कांग्रेस छोड़कर शामिल हुए हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार! युवक ने आदिवासी व्यक्ति पर की पेशाब, शिवराज ने दिए NSA लगाने का निर्देश, कमलनाथ का भाजपा पर निशाना

बात अगर सुनील जाखड़ की करें तो वह पंजाब में मजबूत राजनीतिक पकड़ रखते हैं। उनका पंजाब में काम करने का लंबा अनुभव है। वह पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ऐसे में पंजाब की परिस्थितियों से वह भलीभांति वाकिफ हैं। सुनील जाखड़ का पंजाब के गांव और शहरों दोनों ही क्षेत्रों में अच्छी पकड़ है। वह हिंदू और जाट समाज को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने शानदार काम किए थे। यही कारण है कि भाजपा ने भी उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। 

कांग्रेस का एक बड़ा कैडर भाजपा में शामिल हुआ था जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी नाम था। वैसे नेताओं से सुनील जाखड़ के अच्छे संबंध हैं। सुनील जाखड़ उन नेताओं से संगठन विस्तार में मदद ले सकेंगे। फिलहाल भाजपा पंजाब में खुद को खड़ा करने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा सुनील जाखड़ के बहाने भाजपा कांग्रेस के वोट बैंक में भी सेंध लगाना चाहती है। सुनील जाखड़ जाट और हिंदू मतदाताओं के वोट को लामबंद कर सकते हैं। कभी सुनील जाखड़ कांग्रेस के लिए मुख्यमंत्री पद के बड़े दावेदार पंजाब में रहे हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: चाचा-भतीजे ने एक साथ साधा भाजपा पर निशाना, अखिलेश बोले- लोकतांत्रिक व्यवस्था को तोड़ा जा रहा

जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद सुनील जाखड़ ने कहा कि समय तो लगेगा। सबसे मिलकर, उनके निर्देशों का पालन करते हुए हमें मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष होने की जिम्मेदारी कांग्रेस की थी लेकिन वे अपनी जान बचाने के लिए समझौता कर रहे हैं। आज वे (कांग्रेस) कुछ नहीं कह रहे हैं, क्योंकि चोर आंख में आंख डालकर नहीं देख सकता। सीएम भगवंत मान ने साफ कहा है कि विपक्ष मेरी आंख में आंख नहीं डाल सकता क्योंकि वे भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी भूमिका निभाएगी पंजाब में विपक्ष का, मैं आपको यह आश्वासन देता हूं। 

Loading

Back
Messenger