Breaking News

अकाली दल का दामन छोड़ इंदर इकबाल सिंह ने थामा BJP का दामन, पार्टी को दिया बड़ा झटका

जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर पंजाब में इन दिनों काफी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। चुनाव से पहले ही कई नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में रविवार नौ अप्रैल को अकाली दल के नेता इंदर सिंह इकबाल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
 
बता दें कि इंदर सिंह इकबाल को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पार्टी की सदस्यता दिलवा कर पार्टी में शामिल किया है। इनके भाजपा का दामन थामने से साफ है कि अब कई पार्टियों के नेताओं का रुझान भाजपा की तरफ होने लगा है। हाल ही के दिनों में कांग्रेस के दिग्गज नेता ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हुए है।
 
मिल सकता है टिकट
माना जा रहा है कि अटलाव को पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे हैं। इंदर इकबाल सिंह अटलाव ने जालंधर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव से कुछ समय पहले ही पार्टी का दामन थामा है। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें इस सीट से मैदान में पार्टी उतार सकती है। बता दें कि लोकसभा के लिए उपचुनाव अगले महीने 10 तारीख को होगा और इसके परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
 
गौरतलब है कि अकाली दल के लिए अटवाल का पार्टी छोड़कर जाना एक बड़ा झटका है। इंदर इकबाल सिंह अटवाल 2017 में रायकोट से अकाली दल की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें 29019 वोट मिले थे। अटवाल चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे थे। 
 
बता दें कि अटवाल अकेले ही नेता नहीं है जिन्होंने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता रहे और भारत के अंतिम गर्वनर जरनल सी राजगोपालाचारी के पड़पोते सी आर केसवन ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। बता दें कि कांग्रेस पार्टी से सी आर केसवन ने 23 फरवरी को इस्तीफा दिया था।

Loading

Back
Messenger