मणिपुर की घटना को लेकर देश में सियासी बवाल जबरदस्त तरीके से जारी है। विपक्षी दल के नेता केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा रहे हैं। दोनों ही जगहों पर भाजपा की सरकार है। इन सब के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा अपने वोट के लिए मणिपुर का इस्तेमाल कर रही है। मणिपुर घटना को लेकर संसद में भी संग्राम मचा हुआ है। वहीं, प्रधानमंत्री ने मणिपुर घटना पर अपना क्रोध व्यक्त किया और कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। इससे देश से शर्मसार हुआ है।
इसे भी पढ़ें: Prajatantra: Manipur को लेकर फ्रंटफुट पर विपक्षी दल, क्या PM के बयान के बाद कुछ बदलेगा?
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ हो रहा है या हुआ है, ऐसा संभव नहीं है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को उसके बारे में कुछ पता ना हो। हकीकत यह है कि आरएसएस की नफरत की राजनीति, भारतीय जनता पार्टी की वोट की राजनीति, लड़ाई, झगड़े और नफरत से लोगों में दूरियां हो जाए, उन्हें वोट कैसे मिले इसी दिशा में वे लगातार मणिपुर को इस्तेमाल कर रहे थे। उसका परिणाम यह हुआ कि कई लोगों की जान चली गई और ना जाने कितने लोगों को घर छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से दोनों महिलाओं को घुमाया गया इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक घटना नहीं, ऐसी कई घटनाएं हुई है। यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा हमारी संस्कृति पर धब्बा लगाने की बात नहीं हो सकती।
इसे भी पढ़ें: भारत मां की लाज के लिए कारगिल में युद्ध लड़ा लेकिन अपनी ही पत्नी की लाज न बचा सका… मणिपुर वीडियो वाली महिला के फौजी पति का दर्द
कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कहा कि एन. बीरेन सिंह की सरकार से हर वर्ग का भरोसा उठ गया है। उन्होंने कहा कि 4 मई की घटना के बारे में वीडियो वायरल होने पर उन्हें पता चला, वह एक गृह मंत्री हैं, उनकी पुलिस और खुफिया विभाग क्या कर रहा है? उन्होंने कहा कि यह अनुच्छेद 355 के तहत कार्रवाई करने और फिर सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लागू करने का मामला है। AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मणिपुर इस देश का अभिन्न अंग है। मणिपुर जल रहा है। वहां से हैवानियत भरी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है। सरकार इस विषय पर बहस कराए। सरकार इस बहस से क्यों भाग रही है। मणिपुर और केंद्र में भाजपा की सरकार है, डबल इंजन की सरकार चल रही है मगर सिर्फ डबल हैवानियत नजर आ रही है