Breaking News

SAKHI-One Stop Centre के माध्यम से कश्मीर में महिलाओं की तमाम मुश्किलों का निकाला जा रहा है हल

कश्मीर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक तथा सामाजिक सशक्तिकरण के लिए तो कई अभियान सफलता के साथ आगे बढ़ ही रहे हैं साथ ही किसी भी प्रकार की हिंसा झेल रहीं महिलाओं की मदद के लिए सखी सेंटर भी चलाये जा रहे हैं। हम आपको बता दें कि सखी एक ऐसा वन स्टॉप सेंटर है जहां हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सभी प्रकार की सहायता दी जाती है। प्रभासाक्षी संवाददाता ने जब श्रीनगर में सखी सेंटर का जायजा लिया तो वहां की प्रशासक आसिया फारूक से भी खास बातचीत की।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir के लोगों के लिए ऐसी सरकार चुनना आसान होगा जो उनके लिए काम करेगी : आजाद

उन्होंने कहा कि हम महिलाओं की हर प्रकार से मदद करते हैं। किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ लड़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाता है। उन्हें चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और कानूनी परामर्श तो दिया ही जाता है साथ ही हम महिलाओं को तत्काल, आपातकालीन और गैर-आपातकालीन सेवाएं भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियां या महिलाएं अविवाहित हों या विवाहित, हम सभी की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में कई महिलाएं घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और दुर्व्यवहार की शिकार हैं और हम उन्हें चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता और कानूनी सहायता प्रदान करते हैं।

Loading

Back
Messenger