Breaking News

गृह मंत्री Amit Shah ने जैनमुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जैन मुनि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि यह देश और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शाह ने कहा कि विद्यासागर महाराज प्रत्येक व्यक्ति और ब्रह्मांड के कल्याण के अपने संकल्प के प्रति निस्वार्थ रूप से प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘महा मुनि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जैसे महान पुरुष का निधन देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।’’ 
गृह मंत्री ने कहा कि विद्यासागर महाराज ने अपनी अंतिम सांस तक मानवता के कल्याण को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे ऐसे बुद्धिमान व्यक्ति का सानिध्य, स्नेह और आशीर्वाद मिला।’’ शाह ने कहा कि विद्यासागर महाराज ने आचार्य, ‘योगी’, विचारक, दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में इन सभी भूमिकाओं में समाज का मार्गदर्शन किया।

Loading

Back
Messenger