Breaking News

Amit Shah ने जारी किया MP Government का रिपोर्ट कार्ड, कहा- घोटालों का जवाब दे कांग्रेस

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में भाजपा सरकार के 20 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। मध्यप्रदेश में होने वाले चुनावों को देखते हुए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत इसके लिए झोंक दी है। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह ने शिवराज सिंह चौहान का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है, जिसमें 2003 से 2023 तक के कार्यों का ब्यौरा पेश किया गया है।
 
कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने शिवराज का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है जो कि 32 पेजों की बुकलेट है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान बेहद ही मेहनती है। हमने बीमारू राज्य को देश के विकसित राज्यों की सूची में पहुंचाने का काम किया है। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है।
 
अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की सूची से मुक्ति दिलाई है। मध्यप्रदेश अब आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बन गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने बंटाधार सरकार को हटाकर शिवराज को चुना था जो कि ऐतिहासिक निर्णय था। राज्य अब पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन गया है। ये देश के विकसित राज्यों की सूची में आगे है। किसी समय में बंटाधार कहलाया जाने वाला मध्यप्रदेश अब विकसित हो चुका है।
 
बुंदेलखंड से लेकर बघेलखंड तक, विंध्य से लेकर मालवा तक और भोपाल से लेकर प्रदेश की हर चौपाल में खुशहाली छाई है जो कि भाजपा सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है। बीते 10 वर्षों से मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के लिए अपना मन खोल दिया है। पीएम मोदी और शिवराज की जोड़ी ने मध्यप्रदेश को विकास की राह में आगे बढ़ाया है। पहले सड़कों में गड्ढे थे मगर अब यहां 10 हजार किलोमीटर की सड़कें बनाई गई है। राज्य में आठ गुणा से अधिक सड़कें है। राज्य में विकास दर 6.5 गुणा बढ़ गई है। बीते पांच वर्षों के दौरान 72 हजार किमी सड़कों की लंबाई बढ़ाई है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में योजनाओं को बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। हर गरीब के लिए भी संपूर्ण विकास किया गया है। राज्य में सौर्य ऊर्जा प्लांट का विकास ही खंडवा में किया जा रहा है। ओंकारेश्व में अद्वैत वेदांत संस्थान का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान अमित शाह ने नौ करोड़ की आबादी वाले मध्यप्रदेश से आर्शीवाद भी मांगा है। 
 
गिनाएं कांग्रेस के घोटाले
इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी के घोटाले भी गिनवाए। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार के 24 घोटाले किए थे। इन घोटालों को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी से जवाब भी मांगा। इसके अलावा उन्होंने भाजपा और केंद्र में 10 वर्ष पूरे करने जा रही मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। अमित शाह ने कहा कि जनता को फैसला लेना होगा कि वो विकसित बनाने के लिए देश को आगे ले जाने वालों का साथ देना चाहते हैं या घोटाला करने वालों को समर्थन देना चाहते है।

Loading

Back
Messenger