Breaking News

Tripura में रैलियों को संबोधित करेंगे अमित शाह

अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के सूत्रों ने बताया कि शाह शनिवार रात राज्य पहुंचे और यहां महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री माणिक साहा, असम में उनके समकक्ष हिमंत विश्व शर्मा और भाजपा के वरिष्ठ नेता बिप्लब कुमार देब ने उनका स्वागत किया।
शाह रविवार सुबह त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा करने के लिए उदयपुर जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद वह उनाकोटी जिले के चांदीपुर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: संसद के अंदर या बाहर बोलने की आजादी नहीं: Kharge

उन्होंने बताया कि बाद में शाह दिन में सिपाहीजाला जिले के बिश्रामगंज में एक और रैली को संबोधित करेंगे और फिर अगरतला में एक रोडशो करेंगे।
शाह ने गत छह फरवरी को भी पूर्वोत्तर राज्य का दौरा किया था। उन्होंने दक्षिण त्रिपुरा जिले के खोवाई जिले और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिरबाजार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।
राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान होगा।

Loading

Back
Messenger