Breaking News
-
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE रसड़ा,बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के…
-
संयुक्त राज्य अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए…
-
हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।…
-
इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में एक सटीक, खुफिया-आधारित…
-
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की ‘आम आदमी पार्टी’…
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान…
-
बेंगलुरु के तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिससे परिसर…
-
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2024 को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर 32 में…
-
हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5…
-
भारतीय एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने 2019 में भारत के बालाकोट हवाई हमले…
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है गत पूरे सप्ताह चले जांच ऐजेनसी को मिले रिमांड एवं न्यायिक जिरह के बाद अंततः आज न्यायलय ने शराब घोटाले के अभियुक्त दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया है और यह सत्य की विजय है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की न्यायलय द्वारा अरविंद केजरीवाल को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजे जाने के बाद केजरीवाल के निर्दोष होने के दावों पर विराम लग गया हे और हम आशा करते हैं की अब उनकी पत्नी जो पार्टी प्रमुख की भूमिका निभा रही हैं और अन्य नेता अब केजरीवाल को सताये जाने के झूठी ब्यानबाज़ी बंद कर देंगे।
सचदेवा ने कहा है की जांच ऐजेनसी को अरविंद केजरीवाल के ब्यान के बाद शराब घोटाले में विजय नैययर से पैसा वसूली में दो नये किरदारों दिल्ली सरकार के मंत्री सुआतिशी एवं सौरभ भारद्वाज का नाम सामने आया है। गोवा चुनाव के समय यह दोनों आम आदमी पार्टी की ओर से गोवा का प्रचार देख रहे थे। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा है की हम आशा करते हैं की अब जब इन्हे जांच नोटिस आये तो इन दोनों मंत्रियों के निर्दोष होने की ब्यानबाज़ी ना करें “आप” नेता।
सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी नेता अब भ्रष्टाचार के साथ ही मर्यादाहीनता की भी सभी सीमाएं लांघ चुके चुके हैं और केजरीवाल में अंश मात्र में राजनीतिक मर्यादा शेश ऑहो, जनता के कार्यों के प्रति चिंता हो तो आज अविलंब इस्तीफा दें। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आतिशी एवं सौरभ भारद्वाज का नाम अपने ब्यान मे लेकर इन दोनों के राजनीतिक भविष्य पर दाग लगा कर अपनी पत्नी श्रीमति सुनीता केजरीवाल के अगला मुख्य मंत्री बनने का रास्ता साफ कर दिया है।