Breaking News

Guwahati में हिमंत बिस्वा सरमा पर बरसे Arvind Kejriwal, कहा- अगली बार पढ़े लिखे को वोट देना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम की राजधानी गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने परीक्षा पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर निशाना साधा है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो जनता को मुफ्त बिजली, सभी बेरोजगारों को नौकरी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बीते सात वर्षों के दौरान दिल्ली की सूरत बदली है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा गंदी राजनीति के अलावा विकास का काम भी नहीं करती है।
 
उन्होंने कहा कि असम के पास नदियां, इतना पानी उपलब्ध है। अच्छा मौसम, हरियाली दी है। मगर भाजपा के नेताओं और अन्य पार्टियों ने यहां सब बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने 75 वर्षों में 52 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी को मौका दिया और उनकी सरकार बनाई। बीते सात वर्षों से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है। इन सभी पार्टियों पर जनता ने भरोसा जताया है। मगर असल में सभी पार्टियों ने जनता को धोखा दिया है। असम की जनता इन सभी पार्टियों से परेशान है तभी आम आदमी पार्टी को न्यौता दिया है।
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि असम में हिमंत की और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार एक साथ बनी थी। दिल्ली में स्कूल, पानी, सड़कें सभी का रूप बदल गया है। दिल्ली विकसित हो गई है। असम में बीते सात वर्षों में मुख्यमंत्री ने क्या दिया है? उन्होंने कहा कि असम में सिर्फ गंदी राजनीति की गई है। यहां सिर्फ नफरत की राजनीति हुई है, जबकि विकास नहीं हुआ है।

Loading

Back
Messenger