चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन लोकसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के हिस्से के रूप में लड़ेगी। लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में प्रस्तावित हैं जबकि विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होंगे।
इसे भी पढ़ें: ‘सांकेतिक राजनीति’ कर रही है मोदी सरकार, Jairam Ramesh ने BJP पर लगाया आरक्षण खत्म करने की साजिश रचने का आरोप
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने जींद में पार्टी की ‘बदलाव जनसभा’ में कहा, ‘‘आज लोगों को केवल एक ही पार्टी पर भरोसा है, जो आम आदमी पार्टी है। एक तरफ उन्हें पंजाब, तो दूसरी तरफ दिल्ली में हमारी सरकार दिखती है। आज हरियाणा एक बड़ा बदलाव चाहता है। इसके पहले दिल्ली और पंजाब के लोगों ने यह बड़ा बदलाव किया था और अब वहां के लोग खुश हैं।’’
इसे भी पढ़ें: लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी NDA सरकार, CM बनने पर PM Modi ने Nitish Kumar को दी बधाई
केजरीवाल ने कहा कि आप हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन लोकसभा चुनाव विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के हिस्से के रूप में लड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।