Breaking News

‘असम पर दिल्ली से शासन नहीं होना चाहिए’, Rahul Gandhi ने BJP-RSS पर लगाया ये बड़ा आरोप

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के राज्य में पहुंचने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा भारत के सबसे भ्रष्ट सीएम हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा कहना है कि असम को दिल्ली से नहीं चलाया जाएगा, इसे यहां असम से चलाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपका (असम) मुख्यमंत्री देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है। ये (असम CM) भाजपा के दूसरे मुख्यमंत्रियों को भ्रष्टाचार करना सिखा सकते हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल कांग्रेस ने लोगों से की Rahul Gandhi की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने की अपील

राहुल ने कहा कि भाजपा चाहती है कि आदिवासी जंगलों में रहें। वे नहीं चाहते कि आपके बच्चे ज्ञान हासिल करें। हम चाहते हैं कि जो आपका है वह आपको वापस मिले। ये विचारधारा की लड़ाई है। बीजेपी ने मणिपुर को जला दिया, लेकिन पीएम ने कभी राज्य का दौरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि पीएम ने नागालैंड में किए वादे पूरे नहीं किए। असम के मुख्यमंत्री भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नॉर्थ ईस्ट से निकाली गई। क्योंकि यहां की संस्कृति और भाषा की रक्षा करना हिंदुस्तान के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।
 

इसे भी पढ़ें: ‘यह न्याय यात्रा नहीं मिया यात्रा है’, राहुल पर पलटवार करते हुए बोले हिमंता, डुप्लिकेट नाम लेकर चल रहा गांधी परिवार

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा-आरएसस चाहती है कि हिंदुस्तान के प्रदेशों को दिल्ली से चलाया जाना चाहिए, देश में एक भाषा हो, एक लीडर हो। लेकिन हमारा मानना है कि असम को दिल्ली से नहीं बल्कि असम से चलाया जाना चाहिए। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को दावा किया कि पार्टी की पहली दक्षिण से उत्तर तक निकाली गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के भाजपा शासित राज्यों से गुजरने के दौरान कहीं इतनी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा, जितना असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकालने में करना पड़ रहा है। राहुल गांधी की अगुवाई में वर्ष 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी और उनके नेतृत्व में गत 14 जनवरी से इंफाल से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आरंभ हुई है।

Loading

Back
Messenger