Breaking News

‘राजस्थान को बदनाम करने की हो रही कोशिश’, Ashok Gehlot बोले- क्या BJP को MP में होने वाली घटना नहीं दिखती?

राजस्थान में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस को भाजपा महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही है। आज भी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राज्य में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। इन सब के बीच अशोक गहलोत ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने साफ तोर पर कहा कि राजस्थान को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश में होने वाले अपराध क्यों नहीं दिखाई देते?
 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल शुरू, 58 लाख से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण

गहलोत ने अपने बयान में कहा कि राजस्थान एक शांतिप्रिय राज्य है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की तुलना मणिपुर से कर उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हर राज्य में घटनाएं हो रही हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें मध्य प्रदेश में होने वाली घटना नहीं दिखती? इसमें एक बीजेपी विधायक का बेटा शामिल है। हमें सामूहिक रूप से समाज को बलात्कारों और अत्याचारों के बारे में शिक्षित करने की जरूरत है। राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग लड़की का जला हुआ शव मिलने के बाद सीएम अशोक गहलोत का कहना है, ”कल भीलवाड़ा की घटना में पुलिस ने रात में 4-5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और क्या करेगी?
 

इसे भी पढ़ें: चुनावी साल में Rajasthan को मिले 19 नए जिले, तीन संभागों का भी गठन, गहलोत बोले- सुशासन की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कार्रवाई करने के मामले में हम सभी राज्यों में नंबर वन हैं। मणिपुर की घटना को कमजोर करने के लिए जहां पीएम मोदी ने बहुत बड़ी गलती की है। उन्होंने कहा कि आप ऐसे राज्य (मणिपुर) की तुलना राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह राजनीति है और हम इसे स्वीकार नहीं करते। उन्होंने कहा कि राज्य में बहन-बेटियों से बदसलूकी करने वाले मनचलों और गैंग बनाकर अपराध करने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गहलोत ने पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार भीलवाड़ा और जोधपुर में दुष्कर्म जैसी घटनाओं को बहुत गंभीरता से ले रही है और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 

Loading

Back
Messenger