कुछ समय पहले संपन्न हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं। उनकी एक पहचान भाजपा की वरिष्ठ और दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी के तौर पर भी है। इस चुनाव में बांसुरी ने करीब 79 हजार वोटों के अंतर से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती को मात दी है। उनके इस प्रदर्शन और पार्टी में लगातार बढ़ रही लोकप्रियता के चलते बीजेपी अगले दो महीने में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में बांसुरी स्वराज को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर मैदान में उतारा। जहाँ उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती से था। सोमनाथ भारती दिल्ली के राजनीति के बड़े नाम थे। बावजूद इसके, बांसुरी स्वराज नई दिल्ली सीट जीतने में सफल रहीं। हालांकि, उनके जीत का अंतर काफी बड़ा नहीं रहा। स्वराज को 4 लाख 53 हजार 185 वोट मिले जबकि भारती 3 लाख 74 हजार 815 मत लाने में सफल रहे। इस तरह बांसुरी ने 78 हजार 730 मतों के अंतर से चुनाव जीत लिया।
जानिए कौन हैं बांसुरी स्वराज?
बांसुरी स्वराज की एक पहचान बीजेपी की कद्दावर नेता और पूर्व विदेश मंत्री रहीं स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी के तौर पर है। सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रही हैं. वहीं इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7 सीटों में से 2 पर महिला प्रत्याशियों की जीत हुई है। इन 2 में 1 बांसुरी स्वराज हैं। बांसुरी का जन्म दिल्ली में 1982 में हुआ। इंग्लैंड की वारविक यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी लिटलेचर में बैचलर की डिग्री हासिल करने के बाद कानून की पढ़ाई की तरफ रुख किया। बांसुरी ने कानून की डिग्री लंदन के बीपीपी लॉ स्कूल से हासिल की।
बांसुरी का राजनीतिक सफर
बांसुरी ही की तरह पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा का कमल खिलाने वाले हर्ष मल्होत्रा ने भी कानून की पढ़ाई की है। बांसुरी फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। उन्हें वकालत का 15 साल से अधिक का अनुभव है। साल 2007 में वह पहली बार दिल्ली बार काउंसिल में शामिल हुईं थीं। अपने लंबे वकालत के करियर में बांसुरी रियल एस्टेट, कांट्रेक्ट और टैक्स समेत कई आपराधिक मामले में अपना मुवक्किल का पक्ष अदालत के सामने रख चुकी हैं। 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने बांसुरी को दिल्ली बीजेपी के लीगल सेल का सह- संयोजक बनाया था।
लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में करती हैं वकालत
बीजेपी की नई दिल्ली से उम्मीदवार बांसुरी स्वराज अपना मास्टर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरा किया है। इस वक्त वो सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। बता दें कि अपनी वकालत की पढ़ाई पूरी करके बांसुरी दिल्ली आई गईं और साल 2007 में दिल्ली बार काउंसिल में शामिल हुई थीं। बांसुरी स्वराज को कानूनी पेशे में काम करते हुए 16 साल से अधिक का वक्त हो गया हैं। उन्होंने रियल एस्टेट, कांट्रेक्ट और टैक्स आदि से जुड़े कई आपराधिक मामलों के केस हैंडल किए हैं। बता दें कि बांसुरी स्वराज X (पूर्व ट्विटर) पर काफी एक्टिव रहती हैं और राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों के साथ ही महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार शेयर करती हैं।