Breaking News

Punjab Police के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अमृतपाल सिंह का मुख्य सहयोगी जोगा सिंह गिरफ्तार

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी जोगा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। डीआईजी बॉर्डर रेंज नरिंदर भार्गव के एक बयान के मुताबिक, वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी के रूप में जाने जाने वाले जोगा सिंह को पंजाब पुलिस ने सरहिंद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी ‘वारिस पंजाब डे’ और उसके नेतृत्व की गतिविधियों की चल रही जांच में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में सामने आई है। 
 

इसे भी पढ़ें: कौन है अमृतपाल का साथी पप्पलप्रीत सिंह, जिसे पंजाब के होशियारपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

जोगा सिंह को अमृतसर-ग्रामीण और होशियारपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक जोगा सिंह 18 से 28 मार्च तक अमृतपाल के साथ था। नरिंदर भार्गव ने बताया कि आज अमृतपाल सिंह के साथी जोगा सिंह को सरहिंद से गिरफ्तार किया गया। यह वह व्यक्ति है जिसने अमृतपाल को 18 मार्च की फरारी के बाद पीलीभीत में पनाह दी और उसका साथ देता रहा। इसे होशियारपुर की कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी-ग्रामीण, अमृतसर, सतिंदर सिंह ने कहा कि जोगा सिंह 27 मार्च को अमृतपाल को पंजाब वापस लाया था। लुधियाना के रहने वाला जोगा उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक डेरा का प्रभारी था।
 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के गुरदासपुर में लगे अमृतपाल सिंह के ‘Wanted’ वाले पोस्टर, सूचना देने वाले को दिया जाएगा इनाम

पुलिस ने पिछले महीने अमृतपाल सिंह और उनके ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी। कट्टरपंथी सिख उपदेशक 18 मार्च को वाहनों को बदलकर और अपना रूप बदलकर पुलिस के जाल से बच गया, और अभी भी फरार है। अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान होशियारपुर जिले के बाबक गांव के राजदीप सिंह और जालंधर जिले के सरबजीत सिंह के रूप में हुई है।

Loading

Back
Messenger