Breaking News

चुनावी राज्यों के लिए भाजपा ने प्रभारियों का किया ऐलान, भूपेंद्र यादव को एमपी तो प्रह्लाद जोशी को राजस्थान की कमान

इस साल होने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा ने चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा का यह ऐलान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना को लेकर है। इन चारों ही राज्यों में साल के आखिर तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां प्रह्लाद जोशी को कमान दी गई है। वही, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 

इसे भी पढ़ें: Modi government ने पिछले नौ साल में सभी क्षेत्रों में सराहनीय काम किया है: नड्डा

राजस्थान की बात करें तो प्रह्लाद जोशी के अलावा गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और हरियाणा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में ओम प्रकाश माथुर पर भरोसा किया गया है और उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया को सह चुनाव प्रभारी होंगे। मध्यप्रदेश में भूपेंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके साथ अश्विनी वैष्णव को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। तेलंगाना के बात करें तो यहां प्रकाश जावड़ेकर प्रदेश चुनाव प्रभारी होंगे जबकि सुनील बंसल सह चुनावी प्रभावी होंगे। यह आदेश तत्काल ही लागू हो गया है। इसे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से जारी किया गया है। 
 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने विधायक दल के नेता के बिना लिया विधानसभा सत्र में भाग, कांग्रेस ने साधा निशाना

इन चारों ही राज्यों में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। राजस्थान में जहां कांग्रेस सत्ता में है तो वहीं भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रही है। राजस्थान में हर 5 साल में सत्ता परिवर्तन होता रहा है। इस बार भाजपा जबरदस्त तरीके से राजस्थान में चुनावी जोर लगाने जा रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा सत्ता में है। वही कांग्रेसी से जबरदस्त चुनौती मिल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। यहां भी भाजपा लंबे समय तक शासन में रही है और यही कारण है कि भाजपा एक बार फिर से सत्ता वापसी की कोशिश में जुटी हुई है। तेलंगाना में बीआरएस के खिलाफ भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इसी कड़ी में प्रकाश जावड़ेकर के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

Loading

Back
Messenger