Breaking News

भाजपा ने 2014 में जनता को धोखा दिया, अब लोग समझ गए हैं कि उसने कुछ नहीं किया: वर्षा गायकवाड़

कांग्रेस की मुंबई इकाई की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर 2014 के लोकसभा चुनाव में लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि केवल उनकी पार्टी ही भाजपा को हरा सकती है।
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि लोगों ने 2014 में भाजपा पर भरोसा जताया था क्योंकि वे बदलाव चाहते थे, लेकिन अब वे जान गए हैं कि सत्तारूढ़ दल ने कुछ भी ठोस काम नहीं किया है।
वर्षा ने कहा कि केवल सांसदों और विधायकों की संख्या ही किसी पार्टी की ताकत निर्धारित नहीं करती है।
उन्होंने कहा कि देश की वित्तीय राजधानी में कांग्रेस का आधार कम नहीं हो रहा।
वर्षा ने कहा, 2014 में ऐसी तस्वीर बनाई गई थी कि मानो भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को केवल नरेन्द्र मोदी ही हल कर सकते हैं।

लेकिन लोगों को अब एहसास हो गया है कि कि उन्हें धोखा दिया गया था और यह सब फर्जी था। 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुंबई की 36 सीटों में से केवल चार पर जीत हासिल की थी, जबकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में वह मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटों पर हार गई।”
वर्षा ने कहा, “लेकिन बहुत कुछ इस बात पर निर्भर नहीं करता कि कितने सांसद या विधायक जीतते हैं। पार्टी के सभी पूर्व सांसद अब भी सक्रिय हैं। 2014 में हमारे कई विधायक और सांसद भाजपा द्वारा बनाए गए माहौल के चलते चुनाव हार गए थे। इसका मतलब यह नहीं है कि (कांग्रेस) पार्टी खत्म हो गई। यह हमेशा से जिंदा है। लोगों को अब एहसास हो रहा है कि उन्हें कैसे मूर्ख बनाया गया।”

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा कट्टरवाद पर भरोसा करती है, जबकि कांग्रेस लोगों के मुद्दों को उजागर करने के लिए जमीन पर काम करती है।
उन्होंने कहा, केवल कांग्रेस ही भाजपा को हरा सकती है। संगठन की ताकत और जनसमर्थन जीतने में हमारी मदद कर सकता है। लोगों ने 2014 में भाजपा पर भरोसा जताया क्योंकि वे बदलाव चाहते थे। लेकिन अब लोग जान गए हैं कि भाजपा ने कुछ भी ठोस नहीं किया है।

Loading

Back
Messenger