Breaking News

विपक्ष दलों पर भाजपा का पलटवार, स्मृति ईरानी बोलीं- यह स्वार्थ का गठबंधन है, जिसके निशाने पर भारत का भविष्य है

पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक हुई है। इस बैठक को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भाजपा की ओर से विपक्षी दलों की बैठक को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस वार्ता किया। इसमें स्मृति ईरानी ने साफ तौर पर कहा कि यह स्वार्थ का गठबंधन है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि स्वार्थ का ये गठबंधन, जिसके निशाने पर है हिंदुस्तान है। अपना हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक दल जब भी एक साथ आए, भ्रष्टाचार लाए, परिवारवाद लाए और राष्ट्र की आर्थिक प्रगति को संकुचित करने का आरोप अपने संग लेकर आए।
 

इसे भी पढ़ें: Congress पर हमलावर हुई AAP, अध्यादेश पर रुख साफ करने को कहा, पार्टी विधायक ने राहुल पर साधा निशाना

स्मृति ईरानी ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि भेड़िये झुंड में शिकार करते हैं! पटना में एक राजनीतिक दल की बैठक हुई। इनका ‘शिकार’ भारत का भविष्य है। उन्होंने कहा कि जीवन में कभी भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नहीं सोचा होगा कि जिस कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने ममता बंद्योपाध्याय के बाल खींचकर सड़क पर उन्हें अपमानित किया, उसी कम्युनिस्ट पार्टी के संरक्षण में ममता बंद्योपाध्याय जाएंगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि जिस ममता बंद्योपाध्याय के हाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खून से सने हैं, वही हाथ एक दिन राहुल जी के सर पर दिखाई देंगे। 

भाजपा नेता ने कहा कि ये कल्पना तो कभी तमिलनाडु की जनता ने भी नहीं की होगी कि जिस DMK पार्टी पर 1990 के दशक में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने स्व. राजीव गांधी की हत्या में सहयोग देने का आरोप लगाया, एक दिन उसी DMK के साथ गांधी खानदान के रिश्ते और मधुर होंगे। वहीं उन्होंने यहा भी कहा कि जो शरद पवार सोनिया गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाया था, आज वह उन्हीं के साथ खड़े हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी दलों की बैठक के बाद बोले नीतीश, मिलकर चुनाव चलने की बनी सहमति, राहुल ने कहा- हिंदुस्तान की नींव पर आक्रमण हो रहा

सुशील कुमार मोदी ने हमला करते हुए कहा कि विपक्षी दलों की बैठक टाय टाय फिश हो गई क्योंकि इस बैठक में सिर्फ अगली बैठक कब होगी ये तय हुआ है। बैठक से देश की जनता क्या नहीं जानना चाहेगी कि नीतीश कुमार,अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी में से कौन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने वाले हैं। इन लोगों ने तो बाहर भी बोला था कि वो एक साथ लड़ेंगे।

Loading

Back
Messenger