Breaking News

Cuttack Sadar Assembly 2024: सत्ता हासिल करने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरी BJP, BJD के सामने कड़ी चुनौती

ओडिशा में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ विधानसभा चुनाव 2024 भी होने हैं। कटक सदर निर्वाचन क्षेत्र ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से एक हैं। पिछले साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी उम्मीदवार चंद्र सारथी बेहरा ने कटक सदर सीट से जीत हासिल की थी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के दिलीप कुमार मल्लिक दूसरे नंबर पर रहे। ओडिशा की यह विधानसभा सीट एससी श्रेणी की सीट है। बता दें कि साल 2019 के चुनाव में मुताबिक यहां पर 2,20,868 मतदाता थे।
भारतीय जनता पार्टी की नजर इस बार लोकसभा सीटों के साथ साथ विधानसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने पर है। इसलिए पीएम मोदी और केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। तो वहीं बीजू जनता दल ने भी अधिक विधानसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। हालाँकि साल 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट से बीजेडी के प्रत्याशी चंद्र सारथी बेहरा ने जीत हासिल की थी। ऐसे में एक बार फिर इस सीट पर भाजपा और बीजेडी के बीच मुख्य टक्कर है।

इसे भी पढ़ें: Soro Assembly 2024: सोरो विधानसभा सीट पर BJD लगाएगी जीत की हैट्रिक या भाजपा बदलेगी गेम

राज्य में विधानसभा के चुनाव चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे। जो 13 मई 2024 से शुरू होकर 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे। भाजपा ने इस सीट से प्रकाश चंद्र सेठी को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि इस बार भारतीय जनता पार्टी सीएम नवीन पटनायक से सत्ता हासिल करने के लक्ष्य से चुनावी रण में उतरी है। इस रणनीति के तहत पार्टी की तरफ से राज्य में 100 रैलियों की चुनावी रैलियां कराने का प्लान किया है। तो वहीं बीजू जनता दल ने भी दोबारा सरकार में बने रहने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

Loading

Back
Messenger