Breaking News
-
अमेरिका ने ऐसी तबाही मचाई है जिसने रातों रात भारत के कई दुश्मन देश निपट…
-
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल…
-
देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत सभी 70 विधानसभा सीटों पर 05 फरवरी को मतदान होना…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 05 फरवरी को मतदान होना है। दिल्ली…
-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 05 फरवरी को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों…
-
कर्नाटक के अनुभवी राजनेता बी आर पाटिल ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सलाहकार के पद…
-
दिल्ली पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी 2025 में 2024 और…
-
आज दिनांक 03 फरवरी 2025 को जेवर स्थित खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की…
-
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तीसरा भव्य 'अमृत स्नान' महाकुंभ पवित्र शहर प्रयागराज के…
भारतीय जनता पार्टी ने रोहतक सीट पर टिकट को लेकर जारी सस्पेंस तोड़ दिया है। इस पंजाबी बहुल सीट पर पार्टी ने पूर्व मेयर मनमोहन गोयल को उतारने का जोखिम नहीं उठाया और अनुभवी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को मैदान में उतार दिया है। मनीष ग्रोवर छठी बार रोहतक सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव में कांग्रेस के भारत भूषण बतरा व भाजपा के मनीष ग्रोवर के बीच लगातार चौथी बार मुकाबला होगा। भाजपा की ओर से 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। भारतीय जनता पार्टी गढ़ी सांपला से मंजू हुड्डा, महम से दीपक हुड्डा व कलानौर से रेणू डाबला को पार्टी पहले ही उतार चुकी थी।
भाजपा के पितामह डॉक्टर मंगलसेन व उनके बाद कांग्रेस के बतरा बंधुओं का रोहतक विधानसभा सीट पर पहले दबदबा है। आजादी के बाद 1947 में बंटवारे के बाद अब तक केवल तीन बार छोड़कर हर बार पंजाबी समुदाय का प्रत्याशी विधायक बना। चाहे वह कांग्रेस पार्टी की तरफ से हो या भाजपा से। डॉक्टर मंगलसेन ने 1957 से 1987 तक नौ चुनाव लड़े जिनमें से सात में जीत हासिल की। उनके देहांत के बाद कांग्रेस के बतरा बंधुओं ने जीत हासिल की। 1990 से लेकर 2014 तक केवल 1996 व 2014 में कांग्रेस के बतरा बंधु हारे। 10 साल कांग्रेस ने रोहतक की चौधर का नारा देकर राज किया, लेकिन 2014 में कांग्रेस के भारत भूषण बतरा भाजपा के मनीष ग्रोवर से हार गए, लेकिन 2019 में भारत भूषण बतरा ने ग्रोवर को मात दे दी। अब फिर 2024 में ग्रोवर व बतरा के बीच सीधी टक्कर होगी।