Breaking News

UP में BJP का मेगा प्लान, लोगों के घर तक पहुंचने के लिए लेगी स्विगी-जोमैटो की मदद

देश में 2024 के लोकसभा चुनाव होने में काफी कम समय शेष बचा है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी शानदार तरीके से तैयारियों में जुटी हुई है। जनता तक अपनी पैठ बनाने के लिए भाजपा ने शानदार तरीका अपनाया है।

भाजपा अब स्विगी-जोमैटो के डिलिवरी बॉय की मदद लेकर आम जनता के घरों में अपनी जगह बनाने का प्लान लेकर आई है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी जानकारी दी है। उन्होंने प्रदेश के पदाधिकारियों को बतााय कि स्विगी-जोमैटो के डिलिवरी बॉय के अलावा दूध-सब्जी वालों को पार्टी से जोड़ने पर फोकस करने को कहा है। 

इस संबंध में बीएल संतोष ने कहा कि सभी लोग ऐसे हैं जो जमीन पर जनता से जुड़े होते है। इनकी पहुंच घर घर तक होती है। ऐसे में भाजपा अपनी बात की इनकी मदद से जनता तक पहुंचा सकती है। इनकी मदद से जनता के बीच पहुंचना आसान होगा। वहीं जनता की परेशानियों को भी जानने में मदद मिल सकती है। इस प्लान के जरिए किसी व्यक्ति को ना छूटने पर फोकस किया गया है।

 वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को ये चिंता है कि प्रदेश के कई पदाधिकारी और नेता उनतक नहीं पहुंच पाते हैं जो पहले किसी समय में पार्टी में बड़े पद पर रह चुके है। ये नेता और पदाधिकारी अब पार्टी में निष्क्रिय हो गए है। ऐसे में इनको पार्टी में सक्रिय करने के लिए उन्हें कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। पार्टी के बड़े नेता भी इनके घर जाकर इनसे संपर्क करेंगे ताकि उनकी मदद से लोगों तक पहुंचने में मदद मिले। वहीं कार्यकर्ताओं के साथ भी बातचीत की जाए ताकि वो भी खुद को पार्टी से जुड़ा हुआ महसूस करें। बूथ स्तर पर पार्टी रोज कार्यकर्ताओं से बात करने की योजना बना रही है जिससे कार्यकर्तांओं का लगातार हाल मिलता रहे।

कार्यकर्ताओं को किया जाएगा तैयार
वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा लगभग 1000 कार्यकर्ताओं को ट्रेन करना चाहती है, जिन्हें गांवों और कस्बों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जो बीजेपी की तरफ से मोर्चा संभालेंगे। इन कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के दौरान चुनाव प्रबंधन, बूथ मैनेजमेंट के साथ बीजेपी की रीति-नीति भी सिखाई जाएगी। भाजपा इस संबंध में जल्द ही ट्रेनिंग कैंप लगाएगी, जिसमें पंचायत सदस्यों को भी बुलाया जाएगा। ये कैंप अवध, कानपुर, गोरक्ष, काशी, पश्चिम क्षेत्र, बृज क्षेत्र में लगाए जाएंगे। इन कैंप के बाद हरियाणा में बड़ा कैंप लगाया जाएगा जहां जिला पंचायत अध्यक्षों को ट्रेनिंग मिलेगी। 

बता दें कि भाजपा के उत्तर प्रदेश में 67 जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और जिला पंचायत सदस्य 800 से अधिक है। ट्रेनिंग मिलने के बाद इन सभी की बदौलत पार्टी स्थानीय स्तर पर काम शुरू करेगी। पार्टी नगर पालिका अध्यक्षों, महापौर, पार्षदों को भी ट्रेनिंग देगी। पार्टी ने सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहकर जनता कर पहुंच बढ़ाने की रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए भी टेक्निकली स्ट्रॉन्ग टीम को तैयार किया गया है। 

Loading

Back
Messenger