Breaking News

BJP Candidates List: कर्नाटक चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची, जगदीश शेट्टार की सीट से इन्हें बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी की तीसरी लिस्ट में जगदीश शेट्टार की सीट महेश तेंगिंकाई के खाते में चली गई है। बता दें कि महेश तेंगिनाकाई बीजेपी की राज्य इकाई में महासचिव हैं। महेश तेंगिकई लिंगायत समुदाय के प्रमुख नेता हैं, जिनकी हुबली-धारवाड़ क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है। वो दो दशकों से अधिक समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: शिगगांव सीट से CM बोम्मई लड़ेंगे चुनाव, लगातार तीन बार फहरा चुके हैं विजय की पताका

भाजपा से इस्तीफा देने वाले जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं, इस बारे में रविवार से ही अटकलों का बाजार गर्म था। आखिरकार असंतुष्ट भाजपा नेता ने अटकलों पर विराम लगा दिया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति में ग्रैंड ओल्ड पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने के तुरंत बाद, जगदीश शेट्टार ने भाजपा पर उनके जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ ठीक से व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया और यह भी कहा कि वह आगामी कर्नाटक चुनावों में सातवीं बार हुबली-धारवाड़ सीट जीतेंगे। जगदीश शेट्टार अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र, हुबली-धारवाड़ से भाजपा के टिकट पर कर्नाटक चुनाव लड़ना चाहते थे और उन्हें मौका देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी संपर्क किया था। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election-2023: कर्नाटक के चन्नापटना सीट पर बीजपी और जेडीएस के बीच कांटे की टक्कर, ऐसा रहा इस सीट का इतिहास

हालांकि, जगदीश शेट्टार का नाम भाजपा द्वारा जारी की गई दो उम्मीदवारों की सूची में नहीं था, जिसके कारण उन्हें 10 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव से पहले भगवा पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। यहां तक ​​कि भाजपा एमएलसी और कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री भी टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी. अधिक अपडेट के लिए बने रहें।

Loading

Back
Messenger