Breaking News

Telangana के लिए BJP ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, तीन सांसदों को मैदान में उतारा

तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में 52 उम्मीदवारों को जगह मिली है। भाजपा की इस पहली सूची में तीन सांसद भी शामिल हैं जिन्हें विधानसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय कुमार समेत अपने तीन सांसदों को भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारा है। पहली सूची में भाजापा ने 12 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी है।
 
भाजपा ने अपने हिंदूवादी नेता टी राजा सिंह का निलंबन रद्द करने के बाद उनकी गौशमहल सीट से उन्हें मैदान में उतारा है। राजा सिंह को एक सोशल मीडिया मंच पर अपलोड किए गए वीडियो में ‘‘इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद’’ के खिलाफ उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणियों के बाद पिछले साल अगस्त में पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इस वीडियो को बाद में सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया था। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में शुक्रवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी ने 12 महिलाओं को उम्मीवार बनाया है। इसी के साथ पार्टी ने तीन सासंदों को भी मैदान में उतारा है। पार्टी ने तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष व करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार को करीमनगर विधानसभा क्षेत्र से, निजामाबाद के सांसद अरविंद धर्मापुरी को कोराटला विधानसभा क्षेत्र से और आदिलाबाद के सांसद सोयम बाबू राव को बोआथ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। मध्यप्रदेश और राज्सथान में भी भाजपा ने ऐसा प्रयोग किया है।
 
तेलंगाना की सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से भाजपा में आए पूर्व मंत्री इटाला राजेन्द्र को हुजूराबाद से टिकट दिया गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश में चुनाव अभियान समिति का मुखिया बनाया है। भाजपा में शामिल होने के बाद राजेन्द्र ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। पार्टी ने जिन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है उनमें डॉ बोगा श्रावणी (जगतियाल), कंडूला संध्या रानी (रामागुंडम), बोडिगा शोभा (चोपाडांडी) और रानी रुद्रमा रेड्डी (सिरसिला) प्रमुख हैं। तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा।
 
तीनों दलों ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
गौरतलब है कि तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीआरएस, कांग्रेस भाजपा ने भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सत्ताधारी दल बीआरएस 115 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। तेलंगाना में मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव गजवेल और कामरेड यानी दो सीटों से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वर्तमान में चंद्रशेखर राव गजवेल से विधायक है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क व कुछ अन्य नेताओं को टिकट दिया गया है।

Loading

Back
Messenger