Breaking News

Sanjay Singh की गिरफ्तारी पर BJP बोली- सच्चाई छिप नहीं सकती, इसकी आंच अरविंद केजरीवाल तक भी जाएगी

दिल्ली शराब नीति मामले में आप नेता संजय सिंह को पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब राजनीति तेज हो गई है। संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज एक बात साफ हो गई है कि सच्चाई छिप नहीं सकती। संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने कहा कि पैसे खाए हैं तो सच्चाई सामने आएगी ही। संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल जितना भी शोर मचा लें, आज संजय सिंह की गिरफ़्तारी से पता चल गया कि सच्चाई छुप नहीं सकती। उन्होंने कहा कि संजय सिंह ने पहले दिन से शराब घोटाले में पैसे खाए थे… संजय सिंह के बाद अरविंद केजरीवाल अब देखिए होता है क्या?
 

इसे भी पढ़ें: Sanjay Singh Arrested | AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में सुबह से हो रही थी पूछताछ

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह गिरफ़्तारी हुई क्योंकि जिन्होंने पैसे दिए उन्होंने खुद बताया कि पैसे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि संजय सिंह की गिरफ़्तारी यह दर्शाती है कि सिर्फ संजय सिंह ही नहीं बल्कि इसकी आंच अरविंद केजरीवाल तक भी जाएगी। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ED ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, आम आदमी पार्टी कह रही है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। जब आपने करोड़ों रूपए रिश्वत ली, दिनेश अरोड़ा ने पैसे इकट्ठा करके संजय सिंह को दिया… जब आप करोड़ों रुपए ले रहे थे तब जेल तो जाना पड़ेगा, हिसाब तो देना पड़ेगा। 
 

इसे भी पढ़ें: AAP पर BJP का निशाना, गौरव भाटिया बोले- शराब घोटाले के मुख्य सरगना हैं केजरीवाल, संजय सिंह पर लगाया ये आरोप

वीरेंद्र सचदेवा ने कांग्रेस को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले में आज जांच एजेंसी के छापे के बाद दिल्ली कांग्रेस के नेता दुविधा में हैं कि वो प्रदर्शन करें या समर्थन करें। दिल्ली कांग्रेस जहाँ अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों को शराब घोटाले का दोषी मानती है वहीं कांग्रेस के बड़े नेता संजय सिंह का समर्थन करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है कि केजरीवाल और उनके नेताओं ने शराब घोटाला किया है, अब सच सामने आ रहा है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस किसी भी अनियमितता का समर्थन नहीं करती है, जो शराब घोटाले में दोषी हैं उनके ख़िलाफ कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन एजेंसी का दुरुपयोग भी नहीं होना चाहिए। 

Loading

Back
Messenger