Breaking News

Congress MP के ‘खजाने’ को लेकर Rahul Gandhi पर BJP का तंज, कहा- मोहब्बत की दुकान से भ्रष्टाचार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने शनिवार को झारखंड, बंगाल और ओडिशा में अपने सांसद धीरज साहू के परिसरों पर आयकर छापे को लेकर कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। एक्स पर अमित मालवीय ने लिखा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दरअसल भारत के चोरों को जोड़ने की यात्रा थी। कांग्रेस भ्रष्टाचार की दुकान है। झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करीब 300 करोड़ रुपये की बरामदगी इसका जीता जागता सबूत है।
 

इसे भी पढ़ें: बहुत दुखद दिन था… आखिर Mahua Moitra के निष्कासन से क्यों दुखी हैं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे?

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार दिवस है और आज ही भ्रष्टाचार की दुकान की मालकिन का जन्मदिन दिन भी। यह महज़ संयोग है! वहीं, कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू पर भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने कहा, “जो रेड पिछले 3 दिन से चल रही है उसमें 290 करोड़ रुपए की गिनती हो चुकी थी 8 लॉकर खुलना बाकी हैं। 10 कमरे खुलने बाकी हैं। ये संख्या अगर 500 करोड़ तक चली जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। संपत्ति भी हजारों करोड़ की होगी। कांग्रेस ने पूरे देश के अर्थतंत्र को खोखला बना दिया है। ये पैसा एक आदमी का नहीं होगा। ये कांग्रेस का पैसा हो सकता है।”
 

इसे भी पढ़ें: Congress MP के ठिकानों पर मिला कुबेर का खजाना, PM बोले- जनता से लूटे गए पैसे की पाई-पाई लौटानी होगी, यह मोदी की गारंटी है

ओडिशा स्थित शराब बनाने वाली कंपनियों के एक समूह और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी के बाद मिली ‘‘बेहिसाब’’ नकदी के 290 करोड़ रुपए होने की संभावना है और इसी के साथ यह एजेंसी के किसी एक अभियान में बरामद हुआ ‘‘सबसे अधिक’’ कालाधन होगा। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ छापे के बाद छह दिसंबर को शुरू हुई कार्रवाई के बाद आयकर विभाग ने नोटों की गिनती के लिए लगभग 40 बड़ी एंव छोटी मशीनें तैनात की हैं और गिनती की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए विभाग और बैंक के और कर्मचारियों को लाया गया है। 
सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई के तहत कांग्रेस नेता और झारखंड से राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से जुड़े परिसर पर भी छापा मारा गया है। इस संबंध में सांसद की प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई और पीटीआई ने शराब बनाने वाली कंपनियों के समूह को एक ई-मेल भी भेजा लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। सूत्रों ने बताया कि कर अधिकारी अब कंपनी के विभिन्न अधिकारियों और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के बयान दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नकदी की गिनती शनिवार तक समाप्त हो जाने की उम्मीद है।

15 total views , 1 views today

Back
Messenger