Breaking News

‘Rajasthan में BJP की होगी एकतरफा जीत’, JP Nadda बोले- यह गहलोत नहीं, गृह लूट की सरकार

राजस्थान में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश में साल के आखिर में चुनाव होने हैं। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान में है। राजस्थान में उन्होंने एक बड़ी बैठक की है। इसके साथ ही एक संबोधन में राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी प्रहार किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ तौर पर कहा कि राजस्थान के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। राजस्थान में सबसे ज्यादा पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan Election Survey: CM की पहली पसंद कौन? 500 रुपए में गैस सिलेंडर स्कीम से कितना फायदा, सर्वे में दिलचस्‍प नतीजा सामने आया

नड्डा ने दावा किया कि राजस्थान की जनता गहलोत सरकार से परेशान है। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा के एकतरफा जीत होगी। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरीके से भाजपा के साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है। यह गहलोत नहीं, गृह लूट की सरकार है। राजस्थान में महिलाओं का अपमान हो रहा है। राजस्थान में हर दिन 18 दुष्कर्म के केस है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आज किसान गहलोत सरकार से पूरी तरीके से परेशान है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता गहलोत सरकार को एक मिनट भी बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है। मैं आश्वस्त हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक तरफा आशीर्वाद राजस्थान की जनता भाजपा को देने वाली है। इसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप के लिए लोग आतुर बैठे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Mallikarjun Kharge का PM Modi पर निशाना, हम उनके बयान की मांग कर रहे लेकिन वे राजस्थान में राजनीतिक भाषण दे रहे

 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण जो साधारण व्यक्ति का सशक्तिकरण हुआ है। उसको राजस्थान की जनता ने भली भांति समझा भी है और जाना भी है। इसलिए वो आश्वस्त हैं कि भाजपा को आशीर्वाद देकर सशक्त बनाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गहलोत सरकार गृहलूट सरकार है। घर को लूटो और दिल्ली के आकाओं को खुश करो। यहां हर स्तर पर भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार को शर्म आनी चाहिए कि एक शांति प्रिय प्रदेश, जो संस्कारों के लिए जाना जाता है, इसका एक गौरवपूर्ण इतिहास है। उस धरती पर महिला सम्मान की बजाय महिलाओं का अपमान हो, ये राजस्थान की जनता बर्दाश्त नहीं करने वाली है। 

Loading

Back
Messenger