Breaking News

Crime in Assam: असम में भाजपा की महिला नेता जोनाली नाथ की हत्या

भारतीय जनता पार्टी की एक महिला नेता की कथित तौर पर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और शव को सोमवार को असम के गोलपाडा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 17 पर फेंक दिया।
पुलिस ने यह जानकारी दी।

भाजपा की जिला इकाई की सचिव जोनाली नाथ का शव जिले के कृष्णाई पुलिस थाना इलाके में सलपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाया गया।
पुलिस ने संदेह जताया है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और उसके बाद उसे राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेंका गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोलपाडा के एक अस्पताल में भेजा गया है।

Loading

Back
Messenger