Breaking News

भूस्खलन के दो महीने बाद केरल के लापता लॉरी चालक का शव बरामद

उत्तर कन्नड़ जिले के शिरुर गांव में दो महीने से भी अधिक समय पहले हुए भूस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए केरल के लॉरी चालक अर्जुन का शव और उसका वाहन बुधवार को एक नदी से बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर 16 जुलाई को हुए भूस्खलन में आठ लोगों की मौत हो गयी थी। अर्जुन का शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी।

भूस्खलन के तुरंत बाद शुरू हुआ तलाश अभियान प्रतिकूल मौसम, नदी में तेज बहाव और अन्य कारणों से 28 जुलाई को रोक दिया गया था। हालांकि, बाद में बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कर्नाटक के अपने समकक्ष को पत्र लिखकर उनसे कोझीकोड के लॉरी चालक का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू करने का अनुरोध किया था।

पुलिस अधीक्षक (कारवार) नारायण एम. ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘केरल के लापता चालक अर्जुन का शव और उसका वाहन गंगावली नदी से बरामद किया गया है। शव वाहन के केबिन के भीतर मिला।

Loading

Back
Messenger