Breaking News

भारत में आने वाले ही Bullet Train, सामने आया डिजाइन, शुरुआत में होंगे 10 कोच

मुंबई से गुजरात के बीच बुलेट ट्रेन की शुरुआत होने वाली है। इस बुलेट ट्रेन की शुरुआत को लेकर जनता भी बेहद उत्साहित है। बुलेट ट्रेन परियोजना के नाम से मशहूर मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को लेकर विकास कार्य भी तेजी से जारी है। ये बुलेट ट्रेन जापान की शिनकानसेन ई 5 सीरीज बुलेट ट्रेन की तरह होगी।
 
जापान की इस बुलेट ट्रेन को मूल रूप से भारतीय परिवेश के मुताबिक बनाया जा रहा है। बुलेट ट्रेन में एक बार में 690 यात्री सफर कर सकेंगे। इस ट्रेन में यात्रियों को कई तरह की वर्ल्डक्लास सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें फ्लाइट की तरह ही यात्रियों को फर्स्ट क्लास, बिजनेस क्लास और इकॉनामी क्लास की सुविधा मिलेगी। बुलेट ट्रेन में फ्लाइट से भी अधिक कंफर्टेबल सीटें दी जाएंगी। इस ट्रेन में कई शानदार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जानकारी के मुताबिक शुरुआत में इस ट्रेन में 10 कोच लगाएं जाएंगे। ये ट्रेन अधिकतम 16 कोच की हो सकेगी, मगर इसके कोच भविष्य में बढ़ाए जाएंगे।
 
बुलेट ट्रेन में फर्स्ट क्लास कोच में 15 सीटें उपलब्ध होंगी जबकि बिजनेस क्लास में 55 सीटें होंगी। वहीं इकॉनॉमी क्लास में सर्वाधिक 620 सीटें होंगी। इस ट्रेन की खासियत है कि प्लेन की तरह ही इसमें टॉयलेट अधिक स्पेशियस होगा। बुलेट ट्रेन में बच्चों को बेबीफीड करने के लिए महिलाओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए कमरे का इंतजाम भी किया गया है। वहीं बीमार यात्री आराम कर सके इसलिए एक कमरा भी बनाया गया है।
 
ट्रेन में ही फर्स्ट और बिजनेस क्लास की सीटों में ऐसी सुविधा होगी की वो मूव कर सकेगी। कोच में लगेज रखने के लिए हवाई जहाज की तरह ही ओवरहेड लगेज रैक उपलब्ध होगा। ट्रेन में दो सीटों के बीच पर्याप्त लेग स्पेस भी दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एलईडी लाइटिंग की सुविधा भी होगी ताकि यात्री रीडिंग भी कर सकें। ट्रेन में आराम से व्यक्ति पढ़ने के अलावा काम भी कर सकता है। कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को चार्ज करने के लिए चार्जिंग पोर्ट भी दिए जाएंगे।

Loading

Back
Messenger