Breaking News

Bypoll dates: 47 विधानसभा और 2 संसदीय सीटों पर दो चरणों में होंगे उपचुनाव, UP का मिल्कीपुर शामिल नहीं

केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए 13 नवंबर को उपचुनाव होगा तथा मतणगना 23 नवंबर को होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में 1 संसदीय क्षेत्र (नांदेड़) के लिए उपचुनाव 20 नवंबर को होंगे। वहीं, 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होगा। सभी के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। यूपी, बिहार, असम, कर्नाटक, एमपी, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत 14 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Assembly elections: झारखंड में दो चरणों में होगी वोटिंग, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने थे। हालांकि, मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव नहीं होगा। केरल की वायनाड सीट कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खाली कर दी थी क्योंकि उन्होंने रायबरेली सीट बरकरार रखने का फैसला किया था। उन्होंने दोनों सीटों से लोकसभा चुनाव जीता था। यूपी की जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं वे हैं: कटेहरी (अंबेडकर नगर), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझावन (मिर्जापुर), शीशमऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर ( प्रयागराज) और कुन्दरकी (मुरादाबाद)।
 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Assembly elections: 20 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 23 नवंबर होगी वोटो की गिनती

इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव में विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद दस में से आठ सीटें खाली हो गईं। नौवीं सीट शीशामऊ पर उपचुनाव एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए गए सपा विधायक इरफान सोलंकी की अयोग्यता के कारण हो रहा है। यूपी में उपचुनाव विपक्ष के लिए एक बड़ी परीक्षा है, जो राज्य में अपनी लोकसभा की सफलता दोहराने की कोशिश कर रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन कर उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव लड़ा था. एसपी ने 37 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस छह सीटें हासिल करने में सफल रही, जिससे राज्य में वर्षों से हाशिए पर पड़ी पार्टी का मनोबल बढ़ा।

Loading

Back
Messenger