Breaking News

Chandrayaan-3 एक बड़ी सफलता होगी, ISRO के पूर्व चीफ ने कहा- चंद्रयान 2 से ली सीख

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की बहुप्रतीक्षित सॉफ्ट लैंडिंग से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व निदेशक और पिछले चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ के प्रभारी के सिवन ने सोमवार को कहा कि मिशन शानदार सफलता होगा। इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने चंद्रयान-3 की बेहतर लैंडिंग का आश्वासन दिया। के सिवन ने कहा कि चंद्रयान 2 से सीखते हुए, उन्होंने मिशन में अधिक सफलता और दृढ़ता के लिए सुधारात्मक उपायों और बढ़े हुए मार्जिन का उल्लेख किया। 

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 | चंद्रयान-2 ऑर्बिटर और चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल के बीच संपर्क हुआ स्थापित

चंद्रयान 3 मिशन पर इसरो के पूर्व निदेशक के सिवन ने कहा कि पिछली बार लैंडिंग प्रक्रिया के बाद, हमने डेटा का अध्ययन किया था… उसके आधार पर, सुधारात्मक उपाय किए गए हैं। इतना ही नहीं, हमने इससे भी कुछ किया है। हमने क्या सुधार किया। जहां भी मार्जिन कम है, हमने उन मार्जिन को बढ़ाया… चंद्रयान 2 से सीखे गए सबक के आधार पर, सिस्टम अधिक कठोरता के साथ आगे बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: ISRO के चंद्रयान 3 मिशन का प्रकाश राज ने उड़ाया मजाक, यूजर्स बोले- दुश्मन बॉर्डर पर ही नहीं देश के अंदर भी है, दीमक की तरह!

हमारा अपना सिस्टम है और हम बिना किसी समस्या के सॉफ्ट लैंडिंग करा लेंगे। लेकिन यह एक जटिल प्रक्रिया है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि क्या रूस के लूना-25 मिशन की विफलता के बाद कोई प्रभाव पड़ेगा। रूस का चंद्रमा मिशन उस समय विफल हो गया जब रविवार को उसका लूना-25 अंतरिक्ष यान नियंत्रण से बाहर हो गया और चंद्रमा से टकरा गया। 

Loading

Back
Messenger