Breaking News

Chirag Paswan को मिली कैबिनेट में जगह, जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान मोदी सरकार 3.0 की कैबिनेट मंत्री परिषद में शामिल हो गए हैं। रविवार 9 जून को उन्होंने की कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की हाजीपुर सीट से उन्होंने जीत हासिल की। इस बार के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी पांचो सीटों पर विजयी रही है। लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। नजर डालते हैं कि चिराग पासवान के पास कितनी संपत्ति है। 

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में चिराग पासवान ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है। इस हलफनामे के अनुसार चिराग पासवान जिन्होंने अपना कैरियर बॉलीवुड से शुरू किया था और अब वह केंद्रीय मंत्री है। चिराग पासवान के पास 2.68 करोड रुपए की चल और अचल संपत्ति है। उनके ऊपर किसी तरह का लोन या कर्ज नहीं है यानी उनकी देनदारी बिल्कुल शून्य है। चिराग पासवान के पास उपलब्ध कैश की बात की जाए तो उनके पास 42000 का कैश है जबकि उनके बैंक खातों में 77 लाख रुपए जमा है। 

गौरतलब है कि बिहार की हाजीपुर सीट उनकी पार्टी की परंपरागत सीट रही है जहां से उनके पिता रामविलास पासवान जीतते रहे हैं। इस सीट पर रामविलास पासवान 9 बार के सांसद थे। इस बार उनके बेटे चिराग पासवान ने जीत हासिल कर इसी परंपरा को आगे बढ़ाया है। वही गोल्ड ज्वेलरी की बात करें तो चिराग पासवान के पास 14 लाख रुपए की गोल्ड ज्वेलरी है।

बता दें कि चिराग पासवान का करियर फिल्मों से शुरू हुआ था। करियर की शुरुआत में उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में एक्टिंग की थी। हालांकि बाद में वह राजनीति में शामिल हो गए। सबसे पहले चिराग पासवान ने वर्ष 2014 में जमुई बिहार से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद हाजीपुर सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत पाई। 

चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान के पास किसी तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं है। उन्होंने किसी तरह की सेविंग्स में भी निवेश नहीं किया है। चिराग के पास फॉर्च्यूनर कार है जिसकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए और एक जिप्सी है जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए है। 

शेयर्स में लगाया है पैसा 
चिराग पासवान ने अधिकतर पैसा शेयर बाजार में लगा रखा है। चिराग पासवान के पास कई कंपनियों के शेयर है। चिराग ने विभिन्न कंपनियों में 35.91 लाख रुपए निवेश कर रखे हैं।

करोड़ों की कीमत का है घर
चिराग पासवान के पास किसी तरह की कृषि जमीन नहीं है। उनके पास कोई कमर्शियल बिल्डिंग भी नहीं है। चिराग एक आलीशान घर के मालिक है जिसकी कीमत 1 करोड़ 2 लाख रुपए है। 

Loading

Back
Messenger