Breaking News

Chikiti Assembly 2024: चिकिटी विधानसभा सीट पर दो भाइयों के बीच टक्कर, बीजेडी ने इस पर लगाया दांव

ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। बता दें कि ओडिशा के गंजम जिले में चिकिटी विधानसभा क्षेत्र में मतदान होना है। बता दें कि इस सीट पर दो भाइयों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनावी रण में यह दोनों भाई एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं। चुनावी मैदान में एक-दूसरे का सामना करने वाले यह भाई ओडिशा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चिंतामणि के बेटे हैं।
आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चिंतामणि के छोटे बेटे मनोरंजन द्यान सामंतराय को चिकिटी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने उनके बड़े भाई रविंदनाथ द्यान सामंतराय पर दांव लगाया है। जबकि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल ने राज्य की शहरी विकास मंत्री उषा देवी के बेटे चिन्मयानंद श्रीरूप देब को चिकिटी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। ऐसे में यह मुकाबला त्रिकोणीय होने के साथ-साथ काफी दिलचस्प भी है।

इसे भी पढ़ें: Bijepur East Assembly 2024: बीजेपुर सीट पर BJD-BJP और कांग्रेस में कड़ी टक्कर, जानिए किसे मिलेगा जनता का समर्थन

ओडिशा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चिंतामणि के दोनों बेटों मनोरंजन द्यान सामंतराय और रविंदनाथ द्यान सामंतराय को राजनीति विरासत में मिली है। जूनियर सामंतराय ने पहली बार साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और दूसरी बार साल 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। ऐसे में एक बार फिर भाजपा ने जूनियर सामंतराय पर भरोसा जताया है। तो वहीं कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे रविंदनाथ द्यान सामंतराय का यह पहला चुनाव है। हालाँकि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय थे। 
वहीं बीजू जनता दल के उम्मीदवार चिन्मयानंद श्रीरूप देब को चिकिटी विधानसभा फतह करने के लिए मैदान में उतारा है। दरअसल, बताया जा रहा है कि चिन्मयानंद श्रीरूप देब की मां उषा देवी अपनी पुरानी समस्या को लेकर इस बार चुनाव लड़ने से अनिच्छुक थीं। आपको बता दें कि चिकिटी विधानसभा सीट से उषा देवी पांच बार जीत हासिल कर चुकी हैं। ऐसे में दो भाइयों के बीच की यह टक्कर काफी दिलचस्प होने वाली है। रवींद्रनाथ ने बताया कि यह मुकाबला दो विचारधाराओं के बीच है, न कि दो भाइयों के बीच है। वहीं बीजू जनता दल के प्रत्याशी भी जीत हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

Loading

Back
Messenger