Breaking News

Madhya Pradesh: CM Shivraj बोले- देश और राज्य के विकास के लिए BJP के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले कहा है कि राज्य और देश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां से जाने के बाद मैं चुनाव प्रचार शुरू करूंगा। समृद्ध और मजबूत भारत के लिए बीजेपी से बेहतर कोई पार्टी नहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जो किया है वह कभी-कभी सपना जैसा लगता है। वह सब कुछ आकार ले रहा है, जो लोग कहते थे कि यह संभव नहीं है। हमें विश्वास है कि हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा। भोपाल पहुंचने के साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा उम्मीदवार आलोक शर्मा के लिए प्रचार करते हुए रोड शो किया।
 

इसे भी पढ़ें: गुजरात नहीं, MP है RSS का असली लैब; लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र कर Rahul Gandhi ने BJP पर साधा निशाना

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आज गुरुदेव और वंदनीय माता के चरणों में प्रणाम करने के लिए आया हूं। यहां से मैं सीधे भोपाल जाऊंगा और आज से ही चुनाव अभियान की शुरुआत करूंगा। हमें विश्वास है कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों के आधार पर हमें जनता का आशीर्वाद मिलेगा। भाजपा ने अब तक 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में 136 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति जिसमें पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे, ने 1 अक्टूबर को अपनी बैठक में इन 57 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी थी।
 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: कमलनाथ बोले- बंद होने वाली है झूठ और घोषणाओं की मशीन, भाजपा की विदाई तय

राज्य में शिवराज सिंह चौहान की ही स्थिति फिलहाल असमंजस में है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि भाजपा ने सात सांसदों को चुनावी मैदान में उतार दिया है जिसमें से तीन ताकतवर केंद्रीय मंत्री हैं। नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद सिंह पटेल फिलहाल केंद्र में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लेकिन उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा गया है। दूसरी ओर राज्य में शिवराज सिंह चौहान के कंपीटीटर माने जा रहे कैलाश विजयवर्गीय को भी टिकट दे दिया गया है। भाजपा कहीं से भी शिवराज सिंह चौहान को आगे करती दिखाई नहीं दे रही है। पार्टी की ओर से साफ तौर पर कहा जा रहा है कि हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में जो देखने को मिल रहा है वह यह भी है कि पूरा का पूरा चुनाव दिल्ली से भाजपा की ओर से कंट्रोल किया जा रहा है। 

Loading

Back
Messenger