Breaking News
-
ईरान ने इज़रायल की ओर 400 से अधिक मिसाइलों की बौछार कर दी, जिससे पूरे…
-
इजरायल पर 100 से भी अधिक मिसाइलें दागकर ईरान सीधी जंग में उतर गया है।…
-
लेबनान पर इजरायल की तरफ से अटैक लगातार जारी है। इजरायली डिफेंस फोर्स ने अब…
-
आजकल महिलाओं में तेजी से PCOD और PCOS की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही…
-
रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस और टिम वाल्ज़ के…
-
मार्क रुटे ने नाटो महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। ब्रुसेल्स में नाटो मुख्यालय…
-
हरियाणा चुनाव को लेकर बहादुरगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज…
-
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) [आरपीआई (ए)] के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने…
-
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा…
-
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र से जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…
अक्तूबर में हरियाणा में होने जा रहे हैं विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में पहुंच चुकी है। जहां की पानीपत शहरी विधानसभा सीट पर हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे वरिंदर शाह से बात की।
समर्थकों द्वारा देसी घी की जलेबियां से तोले जाने के बाद कांग्रेस नेता वरिंदर शाह ने बताया कि वे लोगों के प्यार और समर्थन के कारण ही 10वीं बार इस विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने हमेशा स्पष्टवादिता वाली राजनीति की है, इसीलिए लोग उनको अपना समर्थन भी देते हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस उम्मीदवार ने बताया कि पिछले 10 साल में सरकार ने विभिन्न प्रकार के टैक्स के माध्यम से लोगों को सिर्फ लूटने का काम किया है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा की जनता अबकी बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बन चुकी है। इसके अलावा सभा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि क्षेत्र का सैनी समाज उनके साथ है और कांग्रेस उम्मीदवार के स्वागत सत्कार का कार्यक्रम भी सैनी समाज के द्वारा रखा गया है। उन्होंने कहा कि पानीपत शहरी क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार वरिंदर शाह निश्चित रूप से एक बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं क्योंकि वह एक बेदाग छवि वाले ईमानदार प्रत्याशी हैं। लोगों ने कांग्रेस नेता की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि इस प्रकार का नेता मिलना असंभव है। यह उनका सौभाग्य है कि वरिंदर शाह इस क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।