Breaking News

‘परजीवी पार्टी बन चुकी है कांग्रेस’, पीएम मोदी का तंज, दिल्ली में लगाई जीरो की डबल हैट्रिक

दिल्ली में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस का लगातार तीसरी बार खाता भी नहीं खुला। अब इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। मोदी ने कहा कि आज फिर जनता ने कांग्रेस को संदेश दिया है। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने ‘जीरो’ की डबल हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी को पिछले 6 बार से राष्ट्रीय राजधानी में एक भी सीट नहीं मिल पाई है। वे हार का गोल्ड मेडल खुद को दे रहे हैं। 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को कड़ा संदेश दिया है। दिल्ली के चुनाव में कांग्रेस ने जीरो की डबल हैट्रिक लगाई है। देश की राजधानी में, देश की सबसे पुरानी पार्टी का लगातार दिल्ली में 6 बार से खाता नहीं खुल रहा है। उन्होंने कहा कि ये लोग खुद को पराजय का गोल्ड मेडल देते हुए फिर रहे हैं। सच्चाई ये है कि कांग्रेस पर भरोसा करने के लिए देश बिल्कुल भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए “शून्य की दोहरी हैट्रिक” हासिल करनी पड़ी है। देश की राजधानी में लगातार छह बार से देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी एक भी सीट हासिल करने में नाकाम रही है। यह मतदाताओं के बीच कांग्रेस के प्रति घटते भरोसे को दर्शाता है। 
 

इसे भी पढ़ें: Delhi में कमल का कमाल, जनता ने अबकी बार कहा- No Kejriwal, कांग्रेस ने लगाई 0 की हैट्रिक

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली बार मैंने कहा था कि कांग्रेस एक परजीवी पार्टी बन चुकी है। ये खुद तो डूबती है, अपने साथियों को भी डुबोती है। कांग्रेस, एक के बाद एक अपने सहयोगियों को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस देशहित की नहीं, अर्बन नक्सलियों की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के नेता जब कहते हैं कि वो भारत से लड़ रहे हैं, Indian state से लड़ रहे हैं… ये नक्सलियों की भाषा है। ये समाज में, देश में अराजकता लाने की भाषा है।
उन्होंने कहा कि यहां दिल्ली में तो AAP-दा भी उसी अर्बन नक्सली सोच को ही आगे बढ़ा रही थी। कांग्रेस की ये अर्बन नक्सली सोच राष्ट्र की उपलब्धियों पर अटैक करती है। ये पूरी दुनिया में अपनी ही सोच का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक निजाम लाना चाहती है। जब कांग्रेस में अर्बन नक्सलियों का DNA घुस गया है, तब ये कांग्रेस हर कदम पर बर्बाद हो रही है।
मोदी ने कहा कि हम लोग हमारा सदा मंगल करने वाली यमुना देवी को नमस्कार करते हैं। लेकिन, उसी यमुना की इन लोगों ने कैसी दुर्दशा कर दी? दिल्ली का तो अस्तित्व ही मां यमुना की गोद में पनपा है। दिल्ली के लोग यमुना की इस पीड़ा को देखकर कितना आहत होते रहे हैं! लेकिन, दिल्ली की AAP-दा ने इस आस्था का अपमान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की AAP-दा ने लोगों की भावनाओं को, आस्था को पैरों तले कुचल दिया था। अपनी नाकामी के लिए हरियाणा के लोगों पर इतना बड़ा आरोप लगा दिया था।
 

इसे भी पढ़ें: ‘झूठ और लूट की राजनीति पर लगा पूर्ण विराम’, BJP की जीत पर योगी आदित्यनाथ की हुंकार

प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि मैंने चुनाव प्रचार के दौरान संकल्प लिया है कि हम यमुना जी को दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे। मैं जानता हूं कि ये काम कठिन है और लंबे समय का है। समय कितना भी क्यों न जाए, शक्ति कितनी भी क्यों न लगे। लेकिन अगर संकल्प मजबूत हैं, तो यमुना जी के आशीर्वाद रहने वाले हैं।हम मां यमुना की सेवा के लिए हर प्रयास करेंगे, पूरे सेवाभाव से काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि सीएजी रिपोर्ट विधानसभा के पहले सत्र में पेश की जाएगी. भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा और लूटा गया पैसा वापस दिलाया जाएगा। यह मोदी की गारंटी है!

Loading

Back
Messenger