Breaking News

कांग्रेस ने Bajrang Mahto को रामगढ़ उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया

कांग्रेस ने झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए बजरंग कुमार महतो को शनिवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया।
महतो, ममता देवी के पति हैं जिन्हें विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराये जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। इस सीट पर 27 फरवरी को उपचुनाव होना है।
कांग्रेस के एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड विधानसभा की रामगढ़ विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर बजरंग कुमार महतो के नाम को मंजूरी दी है।

महतो सात फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया एक फरवरी को शुरू हुई जो सात फरवरी को समाप्त होगी।
इस बीच आजसू पार्टी नेता सुनीता चौधरी ने रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)की प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा।
भाजपा नेता एवं रांची विधायक सी पी सिंह ने कहा, ‘‘ वह अच्छे अंतर से जीतेंगी।

Loading

Back
Messenger