Breaking News

Karnataka के बाद Madhya Pradesh में कांग्रेस ने किए पांच बड़े वादे, जानें क्या-क्या है शामिल

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश चुनाव को देखते हुए तमाम पार्टियों ने अभी से ही अपनी तैयारियों में तेजी लानी शुरू कर दी है। चुनाव दिसंबर में होंगे लेकिन अभी से इसकी चर्चा शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ भाजपा लगातार लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटी हुई है। तो वहीं कर्नाटक में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस से भी जबरदस्त तरीके से चुनावी वायदे कर रही है। कर्नाटक में 5 गारंटी देने वाली कांग्रेस मध्यप्रदेश में भी लोगों के समक्ष पांच बड़ी घोषणा की है। इन घोषणाओं के बल पर कांग्रेस को सत्ता मिलने की उम्मीद है तो वहीं भाजपा अभी से ही इसकी काट ढूंढने की तैयारी में जुट गई है। 
 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: प्रियंका गांधी वाड्रा यदि कांग्रेस की पीएम उम्मीदवार बनेंगी तो क्या होगा?

कांग्रेस की इन बातों में महिलाओं पर खासतौर पर फोकस किया गया है। इससे पहले भी कांग्रेस के इन वादों को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संकेत दिए थे। कांग्रेस ने जो वादा दिया है उसमें मध्य प्रदेश की जनता से कांग्रेस का वादा गैस सिलेंडर: 500 रुपए, हर महिला को 1,500 रुपए प्रति महीना, बिजली: 100 यूनिट माफ, 200 यूनिट हाफ, किसानों का कर्ज माफ और पुरानी पेंशन योजना लागू करना शामिल है। इसके साथ ही कांग्रेस ने लिखा कि कर्नाटक में हमने वादा निभाया-अब MP में निभाएंगे। जय जनता-जय कांग्रेस। कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि सूबे की सत्ता में कांग्रेस की वापसी पर उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की महत्वाकांक्षी योजना से राज्य के सरकारी खजाने पर कर्ज का बोझ नहीं बढ़ेगा।
 

इसे भी पढ़ें: केंद्र पर निशाना साधते हुए खड़गे बोले- नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए, PM को नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस कर्ज को चुकाने के लिए राज्य सरकार को और ऋण लेना पड़ेगा। लेकिन इस कर्ज का उपयोग क्या हुआ? क्या इस कर्ज से पेंशनरों, आशा कार्यकर्ताओं, संविदा कर्मियों आदि को लाभ हुआ?’’ कमलनाथ ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने 3.30 लाख करोड़ रुपये के कर्ज का इस्तेमाल बड़े-बडे़ ठेके देने में किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आपको समझाने की जरूरत नहीं है कि ये ठेके किन लोगों को दिए गए।’’ 

Loading

Back
Messenger