Breaking News

गांधी परिवार के दुर्ग अमेठी-रायबरेली को लेकर क्या है कांग्रेस का प्लान, राहुल और प्रियंका विरासत संभालेंगे या नहीं?

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी लड़ाई जबरदस्त तरीके से तेज होती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन है। हालांकि आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस ने अब तक अपनी परंपरागत सीट अमेठी और रायबरेली से कोई उम्मीदवार नहीं उतरा है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में वह 14 पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। लेकिन रायबरेली और अमेठी को लेकर असमंजस की स्थिति साफ तौर पर दिखाई दे रही है। राहुल गांधी वायनाड का रुख कर चुके हैं। लेकिन वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस पर फैसला नहीं लिया गया है। जानकारी यह भी है कि अमेठी और रायबरेली को लेकर फैसला गांधी परिवार के सदस्यों को ही करना है। 
 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले Elon Musk ने खेला बड़ा दांव, भारत में लॉन्च कर दिया ये फीचर

रायबरेली और अमेठी सीट से कांग्रेस की खामोशी सभी को हैरान कर रही है। यह पूरी तरीके से गांधी परिवार का दुर्ग माना जाता है। पहले के समय में अमेठी और रायबरेली से शुरुआती दौर में ही कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया जाता था। लेकिन 2024 में फिलहाल पार्टी ने खामोशी ओढ़ रखी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या इन दोनों ही सीटों पर गांधी परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़ेगा भी या नहीं? हालांकि, उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। सूत्रों ने खबर यह भी दी है कि अमेठी और रायबरेली को लेकर अभी तक कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति के अंदर चर्चा भी नहीं हुआ है। लेकिन नेताओं की उम्मीद खत्म नहीं हुई है। कांग्रेस के कई नेताओं को अभी भी लगता है कि गांधी परिवार के सदस्य अमेठी और रायबरेली से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन कांग्रेस की ओर से फिलहाल पत्ते नहीं खोले जा रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में राबर्ट वाड्रा! बोले- लोग चाहते हैं मैं अमेठी को करूं रिप्रेजेंट

राहुल गांधी 2019 में स्मृति ईरानी से अमेठी में चुनाव हार चुके हैं। यही कारण है कि अमेठी को लेकर कांग्रेस फूंक फूंक के कदम उठा रही है। दूसरी ओर रायबरेली की बात करें तो सोनिया गांधी यहां से प्रतिनिधित्व करती रही है। लेकिन अब वह राज्यसभा की सदस्य हो चुकी हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव लड़ना उनका मुश्किल माना जा रहा है। रायबरेली से इस बात की चर्चा थी कि प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। लेकिन कांग्रेस की ओर से इस पर कुछ खास नहीं कहा जा रहा है। कांग्रेस इस बात को लेकर भी चुप्पी साथ रखी है कि प्रियंका गांधी चुनावी राजनीति आएंगी या नहीं। हालांकि प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बयान देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि अमेठी के लोग इस बात की चाहत रखते हैं कि मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं। अमेठी और रायबरेली में पांचवी चरण में चुनाव होने हैं जोकि 20 मई को है। 

Loading

Back
Messenger